नया कैप्टन को लेकर घर में हुआ बड़ा बवाल?……………
- 307 Views
- admin
- October 27, 2022
- Uncategorized
बिग बॉस 16 : बिग बॉस के घर में 26वां दिन काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला है। जहां अर्चना को कैप्टन की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया तो वहीं नए कप्तान का चुनाव भी हंगामे से भरा रहा. लेकिन घर को कोई भी नया कैप्टन नहीं मिला है।
बिग बॉस 16 लेटेस्ट अपडेट: बिग बॉस के घर में 26वां दिन भी जबरदस्त हंगामे से भरा रहा है। हंगामा मचा कैप्टेंसी को लेकर और फिर थमने का नाम ही नहीं लिया रहा था। हालांकि कैप्टेंसी किसी को मिली भी नहीं लेकिन घर में जबरदस्त शोर खूब सुनाई दिया। कभी शिव कैप्टेंसी के लिए किस्मत आजमाते दिखे तो कभी गौतम ने कप्तानी को लेकर पूरी ताकत लगते हुए दिखे।लेकिन सभी खाली हाथ ही वापस लौट आये है। लेकिन घर में शोर शराबे की खूब गूंज मची रही है।

अब्दु रोजिक नॉमिनेट होने के बाद 26वें दिन काफी नाराज दिख रहे थे। अब्दु रोजिक अर्चना से बात करते हुए दिखाई दिए और कहते हुए नजर आए कि अगर कोई उनसे दुश्मनी करेगा तो वो कभी भी उनसे बात नहीं करेगा। इसी दौरान घर के दूसरे कोने में गौतम और शालिन के बीच बहसबाजी देखने को मिली है।
26वें दिन अर्चना गौतम को सबसे बड़ी राहत मिली है। अर्चना गौतम को बिग बॉस ने कैप्टेंसी की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया है। जिसके बाद सभी घरवालों को लिविंग एरिया में इक्ठ्ठा किया गया है। बिग बॉस ने नए कैप्टन के चुनाव की जानकारी दी है। उन्होंने एक्टिविटी एरिया शैतानी शक्ति के जरिए नए कप्तान का चुनाव करने की जानकारी दी और बताया कि घर का जो भी सदस्य एक्टिविटी एरिया में लगी कुर्सी पर बैठ जाएगा वो घर का कैप्टन बनने के लिए दावेदार होगा जिसके बाद शिव पहले कुर्सी पर बैठ गया था।

शिव के कुर्सी पर बैठने के बाद निम्रत को बुलाया गया और शिव व राशन में से किसी एक को चुनने को कहा गया है। निम्रत ने शिव को कैप्टन के लिए चुना और राशन को छोड़ दिया। जिसके बाद उनके फैसले का असर पूरे घर में देखने को मिला है। हर कोई निम्रत के फैसले के खिलाफ ही खड़ा दिखाई दे रहा था। घर के हर किसी सदस्य ने शिव को चुनने के फैसले को गलत बताया है। सबसे ज्यादा गौतम और प्रियंका इसका विरोध करते हुए दिखाई दे रहे थे।
ये भी पढ़े:-फेसबुक को लगा इतने बिलियन डॉलर झटका,जाने पूरी वजह?
निम्रत के बाद बिग बॉस ने मैक स्टेन को एक्टिविटी एरिया में बुलाया है। स्टेन ने शिव के बदलने लग्जरी राशन को कैप्टन चुना और शिव कैप्टेंसी की दावेदारी से बाहर हो गए है। इसके बाद जब शैतानी शक्ति की आवाज हुई तो गौतम विज बिग बॉस की कुर्सी पर विराजमान हो गए और फिर उनके सामने बुलाया गया सौंदर्या शर्मा को उस वक्त हर कोई अंदाजा लगा रहा था कि सौंदर्या गौतम को चुनेंगीं और ऐसा ही हुआ है। सौंदर्या ने राशन को छोड़ दिया और गौतम को कैप्टन चुन लिया है।

घर में 26 दिन बिताने के बाद भी अंकित ज्यादा एक्टिव नजर नहीं आ रहे हैं। लिहाजा बिग बॉस ने पहले उन्हें उठाया थोड़ा सताया और फिर एक्टिविटी एरिया में बुलाया. जिसके बाद गौतम और राशन में से अंकित ने राशन को चुनकर गौतम को कैप्टन की दावेदारी से बाहर का रास्ता दिखाया है।26वें दिन सबसे ज्यादा मजा तब आया जब बिग बॉस ने अर्चना को जल्द से जल्द कैप्टन रूम खाली करने को कहा लेकिन अर्चना मजे इधर उधर टाइम पास करती हुई दिखीं दी।
इसके बाद बिग बॉस ने अर्चना को 10 गिनने तक का समय दिया वरना उनका सामान लॉक करने की धमकी दी जिसके बाद सभी ने मिलकर अर्चना का सामना बाहर निकालकर रख दिया है।एक समय में निम्रत और गौतम के बीच अच्छी खासी बॉन्डिंग थी लेकिन सौंदर्या के करीब आने के बाद गौतम ने निम्रत को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया है। 26वें दिन जब राशन को छोड़कर निम्रत ने शिव को चुना तो इससे गौतम आग बबूला हो गए और काफी गुस्से में नजर आए जिसके कारण निम्रत और गौतम के बीच काफी बहसबाजी भी देखने को मिली है।
Source:Asian News International
- Archana Gautam
- Bigg Boss 16
- Bigg Boss 16 captaincy task
- Bigg Boss 16 day 26
- Bigg Boss 16 Day 26: बिग बॉस ने अर्चना को कैप्टन रूम से खदेड़ा
- Bigg Boss 16 episode
- Bigg Boss 16 highlights
- Bigg Boss 16 latest episode
- Bigg Boss 16 today episode
- Bigg Boss 16 updates
- Bigg Boss 16 written updates
- gautam vij
- nimrit kaur
- shalin bhanot
- soundarya sharma
- tina datta
- zee news hindi
- घर का 26वां दिन काफी उतार चढ़ाव भरा रहा
- घर में मचा हंगामा
- जहां अर्चना को कैप्टन की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया
- तो वहीं नए कप्तान का चुनाव भी हंगामे से भरा रहा
- नए कप्तान का चुनाव भी हंगामे से भरा रहा
- बिग बॉस 16
- बिग बॉस 16 अपडेट्स
- बिग बॉस 16 आज का एपिसोड
- बिग बॉस 16 लेटेस्ट एपिसोड
- बिग बॉस ने अर्चना को कैप्टन रूम से खदेड़ा
- लेकिन घर को कोई भी नया कैप्टन नहीं मिला
- शिव को कैप्टन बनाने के लिए निम्रत ने किया ऐसा काम
Recent Posts
- Gerçek para oyunlarında güvenilir yatırım ve hızlı çekim 1King casino’da
- En Yeni Oyunlar ve Yuksek Kazanclar Alev’de!
- Black Friday : comment les jeux gratuits en ligne transforment les novices en gagnants
- Youwin en iyi bahis sitesi güncel giriş adresi nerede? Öğren 🔍
- EGT Casino slot Turkiye – sansını EGT Casino slot ile Deneyimle