बाँदा खबर :- नवजात बच्चे की मौत से अस्पताल में मचा सन्नाटा ?…….
- 356 Views
- admin
- October 27, 2022
- उत्तर प्रदेश न्यूज़ प्रदेश न्यूज़ बाँदा की खबर
बांदा के जिला महिला अस्पताल में नवजात की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का कहना है कि स्टाफ की लापरवाही से नवजात की मौत हुई है। बच्चे के पिता ने स्टाफ पर 1500 रुपये मांगने करने का आरोप लगाया है।
बांदा में जिला महिला अस्पताल में स्टाफ की लापरवाही से नवजात की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि स्टाफ ने पैसों की डिमांड की और न देने पर बच्चे की हालत गंभीर बताकर रेफर का पर्चा थमा दिया। इससे नवजात की मौत हो गई। आरोप यह भी है कि देर रात बच्चे को न ले जाने पर पुलिस बुलाने की धमकी दी। पूरे मामले में सीएमएस ने जांच के आदेश दिए हैं।
नरैनी तहसील के करतल गांव के रहने वाले बृजेश कुमार ने बताया कि सोमवार को नरैनी सीएचसी में उसकी पत्नी की नॉर्मल डिलिवरी हुई थी। बच्चे को जन्म से हिचकी आ रही थी। इस पर वहां से उसे रेफर कर महिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टरों ने जांच की डॉक्टरों ने कहा कि ठीक हो जाएगा। परेशानी की कोई बात नहीं है।
ये भी पढ़े:-नया कैप्टन को लेकर घर में हुआ बड़ा बवाल?……
आरोप है कि यहां तैनात स्टाफ ने 1500 रुपये की मांग की। मांग पूरी न करने पर डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। बृजेश ने बताया कि उसने रात 12 बजे बच्चे को लेकर जाने से मना किया तो पुलिस बुलाने की धमकी दी। इस बीच बच्चे की मौत हो गई।
जिला महिला अस्पताल की सीएमएस सुनीता सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। वह खुद देर रात अस्पताल गईं थी। जांच में ऐसा कुछ नहीं है। फिर भी जांच कराई जा रही है। पैसे मांगने के आरोप पर कहा कि पैसे मांगने की कोई बात नहीं है। उन्हें हायर सेंटर ले जाने की बात कही गई थी, लेकिन उन्होंने कहा कि हम यहीं इलाज कराएंगे। डॉक्टर ने पूरा प्रयास किया, लेकिन बच्चे की मौत हो गई।
Source:Asian News International
- all hindi in news
- Banda
- Banda Hindi Samachar
- banda news
- Banda News in Hindi
- Breaking News in Hindi
- Hindi news
- Hindi Samachar
- Kanpur
- kanpur news
- Latest Banda News in Hindi
- latest breaking news in hindi
- Latest News in Hindi
- newborn died
- news headlines in hindi
- news in hindi
- today breaking news in hindi
- top news in hindi
- up news
- women hospital
Recent Posts
- Gerçek para oyunlarında güvenilir yatırım ve hızlı çekim 1King casino’da
- En Yeni Oyunlar ve Yuksek Kazanclar Alev’de!
- Black Friday : comment les jeux gratuits en ligne transforment les novices en gagnants
- Youwin en iyi bahis sitesi güncel giriş adresi nerede? Öğren 🔍
- EGT Casino slot Turkiye – sansını EGT Casino slot ile Deneyimle

