फेसबुक को लगा इतने बिलियन डॉलर झटका,जाने पूरी वजह?
- 510 Views
- admin
- October 27, 2022
- तकनिकी/ टेक्नोलॉजी बिज़नेस/ व्यापर
फेसबुक की मूल कंपनी मेटा का राजस्व 29.01 बिलियन डॉलर से चार फीसदी गिरकर 27.71 बिलियन डॉलर हो गया है। वहीं जुकरबर्ग ने इस चुनौती से निपटने की बात कही है।
फेसबुक की मूल कंपनी मेटा ने अपनी तीसरी तिमाही में राजस्व में गिरावट दर्ज की है। कंपनी द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, मेटा के राजस्व में चार फीसदी की गिरावट आई है। अब राजस्व 29 बिलियन डॉलर से घटकर 27.7 बिलियन डॉलर हो गया है। वहीं मेटा ने अपने बयान में कहा कि इससे निपटने के लिए महत्वपूर्ण बदलाव की योजना बनाई जा रही है।
मेटा ने बताया कि फेसबुक पर माह में सक्रिय उपयोगकर्ताओं की संख्या सितंबर के अंत में दो प्रतिशत बढ़कर 2.96 अरब हो गई है। वहीं कंपनी में कर्मचारियों की संख्या 87,314 हो गई, जो एक साल पहले की तुलना में 28 प्रतिशत की वृद्धि है। मेटा ने विज्ञप्ति में कहा कि हम अधिक कुशलता से काम करने के लिए बोर्ड भर में महत्वपूर्ण बदलाव कर रहे हैं।
आय में यह गिरावट ज्यादातर मेटा के मेटावर्स में भारी निवेश के कारण है। मेटा के वर्चुअल रियलिटी डिवीजन, रियलिटी लैब्स को इस तिमाही में 3.672 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ। वहीं सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने तीन बिलियन डॉलर के नुकसान को उचित ठहराते हुए 2023 पर ध्यान देने की बात कही है साथ ही कहा कि मौजूदा माहौल कंपनी को मजबूत बनाने में मदद करेगा।
एक साल पहले मार्ग जुकरबर्ग ने वर्चुअल रियलिटी को बढ़ावा देने के लिए मेटा की स्थापना की थी। लेकिन अब कंपनी के शेयरों की कीमत भी गिर गई है, राजस्व गिर रहा है और मुनाफा घट रहा है। वहीं निवेशकों के लिए भी खतरे की घंटी बज चुकी है। कंपनी पहली तिमाही में कुछ खास राजस्व अर्जित नहीं कर पाई थी। वहीं जुकरबर्ग ने इस चुनौती से निपटने की बात कही है।
Recent Posts
- Gerçek para oyunlarında güvenilir yatırım ve hızlı çekim 1King casino’da
- En Yeni Oyunlar ve Yuksek Kazanclar Alev’de!
- Black Friday : comment les jeux gratuits en ligne transforment les novices en gagnants
- Youwin en iyi bahis sitesi güncel giriş adresi nerede? Öğren 🔍
- EGT Casino slot Turkiye – sansını EGT Casino slot ile Deneyimle

