बिग बॉस सीजन 16 के शनिवार के आये एपिसोड का ये दर्श्य को देखकर आप चौक जायेगे?
इस बार बिग बॉस में कुछ ऐसा देखने को मिला है। ऐसे पहले ने आप ले देखा या सुना होगा,शनिवार को दिखाए गए नए एपिसोड में बिग बॉस के दर्शकों को एक बार फिर लड़ाई- झगड़े और बवाल देखने को मिला है । हाल ही में बिग बॉस के घर में एक बार फिर दो सदस्यों के रिश्ते में फूट पड़ती दिखाई दी है ।
टेलीविजन का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन में दर्शकों को हर दिन हंगामा और बवाल देखने को मिल रहा हैं।बिग बॉस शो को शुरू हुए एक महीने से ज्यादा का समय बीत चूका है। अब बिग बॉस के सभी घरवालों के असली चेहरे दर्शको के सामने आ चुके हैं। बिग बॉस सीजन 16 का शनिवार को दिखाए गए नए एपिसोड में दर्शकों को एक बार फिर लड़ाई- झगड़े और बवाल देखने को मिले है। इतना ही नहीं बीते कई दिनों से बिग बॉस के घर में लगातार रिश्तो में दरार पड़ती हुई नजर आ रही हैं। इसी क्रम के चलते हाल ही में बिग बॉस के घर में एक बार फिर दो मेंबर्स के रिश्तो में फूट पड़ती हुई नजर आई है।
बिग बॉस सीजन 16 के नए एपिसोड में ये देखने को मिला कि एक्टर प्रियंका चौधरी और बिग बॉस मराठी के विजेता शिव ठाकुर के बीच जमकर बहस बाजी देखने को मिली है। प्रियंका चौधरी शुरुआती दौर से ही सभी घरवालों के निशाने पर आ चुकी है। क्योंकि घर के सभी सदस्यों ऐसा लगता है कि प्रियंका दूसरों के मामले में अपनी टांग अड़ाती है। ऐसा ही कुछ दर्श्य शनिवार को दर्शको को देखने को मिला है जब एलिमिनेशन को लेकर शो के होस्ट सलमान खान ने घरवालों को कुछ फैसले करने को दिए। इस दौरान फैसले के बाद सभी घरवालों के बीच जमकर बहस बाजी देखने को मिली।
बिग बॉस के घर से बाहर होने के लिए इस हफ्ते अर्चना, सुंबुल और सौंदर्या नॉमिनेटेड थीं। ऐसे में सलमान खान ने सभी को यह बताया कि इस हफ्ते लोगों के लिए वोटिंग लाइन बंद रखी गई थी और अब घर से बाहर होने वाले सदस्य के नाम का फैसला खुद घरवालों को करना होगा। इस फैसले के तहत सलमान खान ने एलिमिनेट हुए तीनों सदस्यों को अपनी पसंद के एक-एक कंटेस्टेंट को चुनने को कहा गया है । इस पर अर्चना ने प्रियंका, सौंदर्या ने गौतम और सुंबुल ने साजिद खान के नाम का चुनाव किया है ।
ये भी पढ़े:- इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को क्यों छोड़ना पड़ा भारत?……..
सलमान खान ने सभी को बताया कि नॉमिनेटेड सदस्यों द्वारा चुने गए कंटेस्टेंट्स के बजर दबाने के आधार पर यह तय जाएग कि इस हफ्ते भर से कौन बेघर होगा? इस टास्क के तहत एक या कोई भी बजर ना बजने पर एक सदस्य घर से बाहर हो जाएगा। लेकिन अगर दो या उससे ज्यादा बजर बजते हैं तो कोई भी सदस्य घर से बेघर नहीं होगा, लेकिन इसके बदले विजेता की इनाम राशि ने 25 लाख रुपये काट लिए जाएंगे। इस पर गौतम और फिर साजिद और अंत में प्रियंका बजर दबाकर नॉमिनेट हुए सदस्य को बचा लेते हैं।

इस टास्क के बाद प्रियंका गौतम और साजिद के फैसले पर सवाल उठाती नजर आईं। इस पर शिव साजिद खान का सपोर्ट करते नजर आए। इस दौरान प्रियंका और शिव के बीच जमकर बहस बाजी देखने को मिली। हालांकि दोनों के बीच में बहस तब और बढ़ गई जब शिव ने अंकित को प्रियंका का पोपट करार दिया। दरअसल, प्रियंका का सपोर्ट करते हुए अंकित भी शिव को बराबरी से जवाब दे रहे थे। इस दौरान अंकित को पोपट कहते हुए शिव बोलते हैं कि किसी और की बात बोलने की जगह अपना स्टैंड लेना सीखो। इस पर प्रियंका आग बबूला हो जाती हैं और फिर घर में जमकर घमासान हुआ।
Recent Posts
- Gerçek para oyunlarında güvenilir yatırım ve hızlı çekim 1King casino’da
- En Yeni Oyunlar ve Yuksek Kazanclar Alev’de!
- Black Friday : comment les jeux gratuits en ligne transforment les novices en gagnants
- Youwin en iyi bahis sitesi güncel giriş adresi nerede? Öğren 🔍
- EGT Casino slot Turkiye – sansını EGT Casino slot ile Deneyimle
