कमसिन में ताबड़तोड़ फायरिंग से दो लोगो हत्या ?….
- 276 Views
- admin
- November 5, 2022
- उत्तर प्रदेश न्यूज़ प्रदेश न्यूज़ बाँदा की खबर
बांदा। बबेरू में नशे में धुत्त दबंगों ने शुक्रवार रात एक परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो लोगों की हत्या कर दी। गोलियां लगने से दो गंभीर हालत गंभीर.
बांदा। बबेरू में नशे में धुत्त दबंगों ने शुक्रवार रात एक परिवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो लोगों की हत्या कर दी। गोलियां लगने से दो गंभीर हालत गंभीर है। दबंग ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले। मामला बेर्रांव गांव के मजरा अमरइहापुरवा का है, इलाके में डबल मर्डर से दहशत है। सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, गांव छावनी में तब्दील हो गया। मृतक के बेटे की तहरीर पर आठ आरोपितों के खिलाफ हत्या, बलवा, हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
मजरा अमरइहापुरवा निवासी हरीराम के मुताबिक, शुक्रवार देर रात रामभजन यादव नशे की हालत में घर पहुंचा और तेजी से घर का दरवाजा खटखटाने लगा। दरवाजा खोलकर बाहर आते ही गालियां देनी शुरू कर दी। विरोध पर उसने कॉलर पकड़ लिया और लात-घूंसों से मारना शुरू कर दिया। शोर सुनकर घर के अंदर से गर्भवती पत्नी सुधा बाहर निकली तो पत्नी पर भी हमला कर दिया।
ये भी पढ़े:- इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को क्यों छोड़ना पड़ा भारत?……..
पत्नी की गुहार सुनकर पास के घर में सोए पिता छोटेलाल, पाटीदार शारदा, करन, अवधेश, मान सिंह, हरिशचंद्र और अमर दौड़ पड़े। इश पर रामभजन का पिता नत्थू यादव, भाई रामकरन, रामकरन का बेटे रोहित, रामभजन का बेटा अखिलेश, भगवानदास, सगे भाई कुवेर और रामशरण पहुंच गए। नत्थू ने अपने बेटे रामभजन को एकनली बंदूक थमाते हुए गोली मारने को कहा।
रामभजन ने पिता के सीने में गोली मार दी। चचेरा भाई शारदा लहूलुहान पिता की ओर दौड़ा तो रामभजन ने उन्हें भी गोली मार दी। मौके पर दोनों की मौत हो गई। आरोपित कुवेर ने बचाव पक्ष में आए अवधेश यादव और करन यादव पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने से दोनों की हालत गंभीर है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी अभिनंदन ने बताया कि देर रात ही कांबिंग कराई गई। कमासिन थाना पुलिस से मुठभेड़ में मुख्य अभियुक्त रामभजन यादव और उसका एक सह अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया है। रामभजन के पैर में गोली लगी है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य गिरफ्तारी के दबिश दी जा रही है।
Source:Asian News International
- Baberu
- banda Latest news
- banda news
- crime news
- District Hospital
- Firing
- Hindi news
- killing two people
- news in hindi
- police reached the spot
- the matter was Majra Amraihapurwa of Beraon village
- uttar pradesh Latest news
- uttar pradesh News
- उत्तर प्रदेश न्यूज़
- उत्तर प्रदेश लेटेस्ट न्यूज़
- क्राइम न्यूज़
- जिला अस्पताल
- ताबड़तोड़ फायरिंग
- दो लोगों की हत्या
- पुलिस मौके पर पहुंची
- बबेरू
- बांदा न्यूज़
- बांदा लेटेस्ट न्यूज़
- मामला बेर्रांव गांव के मजरा अमरइहापुरवा
Recent Posts
- Gerçek para oyunlarında güvenilir yatırım ve hızlı çekim 1King casino’da
- En Yeni Oyunlar ve Yuksek Kazanclar Alev’de!
- Black Friday : comment les jeux gratuits en ligne transforment les novices en gagnants
- Youwin en iyi bahis sitesi güncel giriş adresi nerede? Öğren 🔍
- EGT Casino slot Turkiye – sansını EGT Casino slot ile Deneyimle