wpl final;आरसीबी ने 17 साल पहले जो सपना देखा लड़कियों किया आज पूरा
wpl rcb:
आरसीबी की महिला टीम की जीत से अब पुरुष टीम को प्रेरणा मिल सकती है और आगामी आईपीएल के 17वें सीजन में खिताब के लिए जा सकते हैं। विराट भी इस जीत से काफी खुश हैं और उन्होंने वीडियो कॉल के जरिये मंधाना और पूरी टीम को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि मंधाना और आरसीबी के बाकी खिलाड़ी विराट से बात कर रही हैं।
wpl:
मैच की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल )के फाइनल मुकाबले में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया।
wpl live score:
दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में 113 रन बनाए थे। आरसीबी ने 19.3 ओवर में दो विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया। दिल्ली को मजबूत शुरुआत मिली थी, लेकिन 64 के स्कोर पर पहला विकेट गिरने के बाद पूरी टीम 49 रन बनाने में ऑलआउट हो गई।
wpl rcb team:
दिल्ली के बल्लेबाजों ने बैंगलोर की स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ घुटने टेक दिए। शेफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। इसके अलावा मेग लैनिंग ने 23 रन की पारी खेली। वहीं, बैंगलोर की ओर से नौ विकेट स्पिनर्स ने लिए और एक विकेट (राधा यादव) रन आउट के रूप में गिरा।
wpl rcb vs dc;
श्रेयांका पाटिल ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। वहीं, सोफी मोलीन्यूक्स को तीन विकेट मिले। आशा शोभना ने दो विकेट लिए। बैंगलोर की ओर से कप्तान मंधाना ने 31 रन, सोफी डिवाइन ने 32 रन बनाए। एलिस पेरी 35 रन और ऋचा घोष 17 रन बनाकर नाबाद रहीं।
wpl live:
इस जीत के साथ आरसीबी ने महिला प्रीमियर लीग 2024 का खिताब अपने नाम किया है। फाइनल में टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को उनके होम ग्राउंड पर हराकर खिताब अपने नाम किया। बैंगलोर की पुरुष टीम 16 सीजन से आईपीएल का एक भी खिताब नहीं जीत पाई है।
ये भी पढ़े:BANDA: टक्कर से छात्र की करियर और जिंदगी ख़त्म
wpl score:
वहीं, महिला टीम ने महिला आईपीएल के नाम से मशहूर WPL के दूसरे सीजन में ही ट्रॉफी जीत ली है और फ्रेंचाइजी और उसके फैंस को खुश होने का मौका दिया है। इस जीत से आरसीबी के पूर्व कप्तान और दिग्गज विराट कोहली भी खुश हैं। उन्होंने वीडियो कॉल टीम की कप्तान स्मृति मंधाना और पूरी टीम को बधाई दी है। इसका वीडियो भी सामने आया है।
Recent Posts
- Gerçek para oyunlarında güvenilir yatırım ve hızlı çekim 1King casino’da
- En Yeni Oyunlar ve Yuksek Kazanclar Alev’de!
- Black Friday : comment les jeux gratuits en ligne transforment les novices en gagnants
- Youwin en iyi bahis sitesi güncel giriş adresi nerede? Öğren 🔍
- EGT Casino slot Turkiye – sansını EGT Casino slot ile Deneyimle





