बिग बॉस के घर में आया बड़ा मोड़ जानकर आप दंग हो जाये गए?
बिग बॉस का 16वां सीजन अपने मजेदार स्टेज पर पहुंच चुका है। अब इस खेल में कौन दोस्त है और कौन दुश्मन यह भी दर्शकों के लिए समझना थोड़ा मुश्किल हो चुका है। बिग बॉस के घर में जब अर्चना गौतम की फिर से एंट्री हुई थी तब प्रियंका चहर चौधरी काफी खुश हुई थीं लेकिन मंगलवार के एपिसोड के दोनों के बीच भयंकर लड़ाई देखने को मिली है।
प्रियंका और अर्चना दोनों ही शो की मजबूत कंटेस्टेंट हैं। वहीं, अब इन दोनों का गेम प्लान शालीन भनोट ने दर्शकों के सामने रख दिया है।दरअसल, मंगलवार के एपिसोड में किचन की ड्यूटी की वजह से अर्चना गौतम और प्रियंका चौधरी के बीच जमकर बहस हुई। दोनों के बीच का लड़ाई झगड़ा माता-पिता तक पहुंच गया था। इतना ही नहीं, अर्चना ने प्रियंका को यह भी कह दिया था कि वह हराम का खाना खाती हैं, जिस वजह प्रियंका का गुस्सा भी फूट पड़ा था। हालांकि, दोनों का झगड़ा किचन एरिया के बाद कमरे में भी चला। इस दौरान कमरे में अर्चना और प्रियंका के अलावा, गौतम, सौंदर्या और अंकित भी होते हैं, जो इस झगड़े को खत्म करने की कोशिश करते हैं।
ये भी पढ़े:-भारत के हार के पीछे हम भी जिम्मेदार……..
बाकी कंटेस्टेंट्स दूसरे कमरे में बैठे होते हैं। इसी दौरान शालीन भनोट, प्रियंका के गेम प्लान की बात करते हैं और बताते हैं कि कैसे खेल के दौरान प्रियंका में बड़ा बदलाव आया है। शालीन सभी के बीच कहते हैं कि प्रियंका जब शुरू शुरू में आई थी काफी शांत रहती थी और अर्चना अपने मोड में थी, जिससे वह हिट रही। शेखर सुमन ने भी यह कह दिया था कि अर्चना मेरी फेवरेट है और इसके बाद ही प्रियंका भी अपने अलग रूप में सामने आई और ऐसे ही अब वह अपना गेम आगे बढ़ा रही है। प्रियंका का मानना था कि अगर अर्चना ऐसे हिट हो सकती है तो मैं क्यों नहीं हो सकती।

बिग बॉस’ में इस हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क हो चुका है। घर में कंटेस्टेंट्स को एक भेड़िया का टास्क दिया गया था, जिसमें प्रियंका चौधरी ने अपना पूरा दिमाग लगाया। इस टास्क के शुरू होने से पहले शालिन, टीना, गौतम, सौंदर्या, प्रियंका, अंकित और अर्चना सीधे नॉमिनेट थे। लेकिन भेड़िया टास्क के बाद सिर्फ टीना, गौतम, शालीन और सौंदर्या ही नॉमिनेशन में बचे। वहीं, प्रियंका, अंकित और अर्चना सुरक्षित हुए।
Recent Posts
- Gerçek para oyunlarında güvenilir yatırım ve hızlı çekim 1King casino’da
- En Yeni Oyunlar ve Yuksek Kazanclar Alev’de!
- Black Friday : comment les jeux gratuits en ligne transforment les novices en gagnants
- Youwin en iyi bahis sitesi güncel giriş adresi nerede? Öğren 🔍
- EGT Casino slot Turkiye – sansını EGT Casino slot ile Deneyimle
