लुक्स में तो बॉलीवुड को भी पीछे छोड़ दिया है इन 90s के सुपर हीरोज ने
- 380 Views
- admin
- August 18, 2022
- देश मनोरंजक लेटेस्ट न्यूज़
1. संजू : शाका लाका बूम बूम

जादू वाली पेंसिल के बारे में शायद ही कोई बच्चा हो जो इसके बारे में ना जानता हो। अपने समय के सुपरहिट सीरियल
शाका लका बूम बूम आज भी लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाए हुए हैं। इस सीरियल के मुख्य किरदार संजू को आप
आज पहचान ही नहीं पाएंगे। अभी के एक सुपरहिट धारावाहिक में उन्होंने एक महत्वपूर्ण किरदार निभाया ह। संजू
जिनका असली नाम किंशुक वैद्य है तथा सीरियल का नाम है “राधा कृष्ण”। राधा कृष्ण के धारावाहिक में किंशुक वैद्य ने
अर्जुन का किरदार निभाया है जिसको लोगों ने काफी पसंद किया ह। लुक्स में तो इन्होंने अच्छे-अच्छे बॉलीवुड हीरो को भी
पीछे छोड़ दिया है।
2. फ्रूटी : सोनपरी

फ्रूटी मतलब सोनपरी की प्यारी अब सोनपरी से भी सुंदर दिखती है। फ्रूटी का असली नाम तनवी हेगडे है। तनवी ने
बचपन में सोनपरी सीरियल के अलावा शाहिद कपूर की मूवी “लाइफ हो तो ऐसी” मैं भी काम किया है और अब वह मराठी
पिक्चर में काम करती ह। मराठी मूवी में उन्होंने बहुत नाम कमाया है।
3. गौरव :जूनियर जी

एक अंगूठी की शक्ति से पल भर में गौरव से जूनियर जी बनने वाले अमितेश कोछर ने बड़े होने के बाद बहुत ही साधारण
जिंदगी चुनी। उन्हें काफी लंबे अरसे से किसी धारावाहिक में नहीं देखा गया है। वह सोशल मीडिया में समय-समय पर अपनी
फोटो डालते रहते हैं परंतु यह कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने एक्टिंग कैरियर पूरी तरह से छोड़ दिया है।
4. करिश्मा : करिश्मा का करिश्मा

करिश्मा को आप सभी तो जानते ही होंगे एक छोटी सी प्यारी सी शैतान सी लड़की जिसने करिश्मा का करिश्मा में बहुत
बड़े-बड़े करिश्मा करके दिखाए। करिश्मा का असली नाम झनक शुक्ला है। झनक शुक्ला ने बॉलीवुड मूवीज में भी काम
किया है जैसे “कल हो ना हो, डेडलाइन” आदि। झनक ने एक्टिंग करियर को नहीं छोड़ा वह आज भी मूवीज में छोटे-मोटे रोल
करती है।
यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें कमेंट करके अवश्य बताएं और ऐसी ही रोचक जानकारी के लिए हमारे चैनल JAN
SATHI MEDIA HOUSE से जुड़े रहिये |
धन्यवाद
Recent Posts
- Gerçek para oyunlarında güvenilir yatırım ve hızlı çekim 1King casino’da
- En Yeni Oyunlar ve Yuksek Kazanclar Alev’de!
- Black Friday : comment les jeux gratuits en ligne transforment les novices en gagnants
- Youwin en iyi bahis sitesi güncel giriş adresi nerede? Öğren 🔍
- EGT Casino slot Turkiye – sansını EGT Casino slot ile Deneyimle