वीडियो देखकर योगी सरकार में मची खलबली…………..
- 205 Views
- rohit singh
- December 21, 2022
- देश प्रदेश न्यूज़
प्रदेश में योगी सरकार कानून और शिक्षा व्यवस्था में सुधर लाने का प्रयास कर रही है। सफीपुर ब्लॉक क्षेत्र में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक स्कूल के प्रधान शिक्षक शराब के नशे में धुत्त होकर स्कूल पहुंच गए। आरोप है कि वह स्कूल में शराब पीकर बच्चों को पढ़ाते है। बीएसए ने उनकी सेवा समाप्ति के लिए शिक्षा महानिदेशक को रिपोर्ट भेजी है।

वैसे अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल में पढ़ाने के लिए भेजते हैं, ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल बन सके। अगर शिक्षक स्कूल में नशे की हालत में घूमेंगे, तो बच्चों के भविष्य का क्या होगा? ऐसा ही मामला उन्नाव जिले के सफीपुर थाना क्षेत्र से आया है।यहां के देवगांव प्राथमिक स्कूल में शराब पीकर पहुंचे प्रधान शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला अधिकारियों तक पहुंचा, तो बीएसए ने उसे निलंबित कर दिया है। साथ ही, सेवा समाप्ति के लिए शिक्षा महानिदेशक को रिपोर्ट भेजी है।
ये भी पढ़े:-झारखंड में हुआ मौत का तांडव………….
ब्लॉक क्षेत्र में संचालित प्राथमिक स्कूल के प्रधान शिक्षक कृष्णगोपाल गौतम का सोशल मीडिया पर नशे की हालत में स्कूल पहुंचने का वीडियो वायरल हुआ। शनिवार को नशे की हालत में स्कूल आने की जानकारी पर बीएसए ने खंडशिक्षाधिकारी से जांच कराई, तो मामला सही मिला।जांच में पाया गया कि वह कभी समय से विद्यालय न जाने के साथ एमडीएम संचालन में भी वित्तीय अनियमित्ता कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इनका रोज का यही हाल है। स्कूल भी समय पर नहीं पहुंचते हैं। कई बार उपस्थिति दर्ज कराकर हमेशा फरार रहते हैं।
I am editor of Jansathi.in from last 2 years. All the posts are my own views which is written by me.