झारखंड में हुआ मौत का तांडव………….
- 190 Views
- admin
- December 18, 2022
- देश प्रदेश न्यूज़
झारखंड के साहिबगंज में आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे एक महिला के पैर और सीने के कटे टुकड़े मिले जिसे कुत्ते नोच-नोचकर खा रहे थे।झारखंड में दिल्ली की जैसे श्रद्धा हत्याकांड से भी खौफनाक तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया था। साहिबगंज में बोरिया संथाली के एक निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे मानव अंग के टुकड़े मिलने से पुरे इलाके में सनसनी मच गई । शनिवार शाम इस घटना की भनक तब लगी जब किसी शख्स ने आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे एक महिला के पैर और सीने के कटे टुकड़े को कुत्ते को नोच-नोचकर खाते देखा था। पुलिस ने आरोपी पति दिलदार अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।
साहिबगंज में एक शख्स ने आरोप लगाया है कि दिलदार अंसारी अपनी 22 वर्षीय पत्नी रबिका पहाड़िन को कटर से शरीर को बारह टुकड़ों में काट दिया गया है। मृतका महिला गोंडा पहाड़ की रहनेवाली थी। वह प्रेम विवाह के बाद पति दिलदार अंसारी के साथ बेलटोला स्थित अपने घर पर रहती थी।
ये भी पढ़े:-भारत को ऑस्ट्रेलिया से मिली खतरनाक हार……….
दिलदार पर आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही वह अपनी पत्नी से झगड़ने लगा था। आखिरकार झगड़े से तंग आकर उसने खतरनाक प्लान बनाया और फिर पत्नी की हत्या कर इलेक्ट्रिक कटर से शव के 12 टुकड़े कर दिए। फिर उसे आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे फेंक दिया है। स्थानीय लोगो से यह भी पता चला है कि रबिका दिलदार की दूसरी पत्नी थी।
मीडिया खबरों के अनुसार महिला का क्षत-विक्षत शव शनिवार की शाम छह बजे बोरियो थाना क्षेत्र के संथाली मोमिन टोला स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे 12 टुकड़ों में बरामद किया गया। बताया गया है कि शरीर के कटे अंग को कुत्ते घसीट रहे थे, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। फिर पुलिस की टीम भारी संख्या में दल बल के साथ पहुंची। इस दौरान डॉग स्क्वायड भी साथ में था।
Recent Posts
- Gerçek para oyunlarında güvenilir yatırım ve hızlı çekim 1King casino’da
- En Yeni Oyunlar ve Yuksek Kazanclar Alev’de!
- Black Friday : comment les jeux gratuits en ligne transforment les novices en gagnants
- Youwin en iyi bahis sitesi güncel giriş adresi nerede? Öğren 🔍
- EGT Casino slot Turkiye – sansını EGT Casino slot ile Deneyimle