बारात लेकर दूल्हा गया लेकिन बिना दुल्हन के घर लौटना पड़ा…….
- 233 Views
- admin
- December 1, 2022
- प्रदेश न्यूज़
बिधूना कोतवाली क्षेत्र में एक ऐसा माजरा सामने आया है ,जहा पर प्रेमिका को बिना बताए दूल्हे को शादी करना पड़ गया भारी। बारात जाने के समय दूल्हे के घर पहुंचकर प्रेमिका ने जमकर बवाल किया । जब दुल्हन ने मामले की जानकारी के बाद शादी ने इनकार कर दिया। थाने में दिन भर समझौते का प्रयास चला, लेकिन बात नहीं बनी

औरैया जिले में प्रेमिका को बिना जानकारी दिए शादी करना एक दूल्हे को मंहगा पड़ गया। प्रेमिका ने दूल्हे के घर पहुंच हंगामा किया। इस बीच किसी तरह से सजधज कर बिधूना के नगला निरंजन दूल्हा तो जा पहुंचा, लेकिन दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।मंगलवार रात से बुधवार देर शाम तक समझौते का प्रयास चला, मगर बिना दुल्हन ही बरात लौट गई और शादी की तैयारियां धरी की धरी रह गई। लड़की के भाई ने दहेज में दिए गए सामान और खर्च दिलाने की मांग पुलिस से की है।
जानकारी के अनुसार कन्नौज जिले के भावलपुर थाना छिबरामऊ निवासी सियाराम के पुत्र प्रदीप कुमार की बारात मंगलवार को बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला निरंजन रठगांव आनी थी। प्रदीप अपने घर पर जिस समय दूल्हा बन रहा था उसी समय उसके घर पर उसकी प्रेमिका जा पहुंची।प्रेमिका ने बिना बताए शादी करने पर खूब बखेड़ा किया और बारात नहीं आने दी। इधर लड़की के घर वाले देर रात तक बरात आने का इंतजार करते रहे। देर रात किसी तरह एक कार से दूल्हा प्रदीप गांव पहुंचा तो दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। इससे तैयारियां धरी की धरी रह गई।
ये भी पढ़े:-भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली वनडे सीरीज में बड़ी हार
देर रात दोनों पक्षों में समझौता होता रहा, लेकिन बात नहीं बनी। इधर बुधवार सुबह लड़की के भाई मोहित कुमार ने पुलिस को जानकारी दी। उसने बताया कि प्रदीप सेना में जवान है। उसने अपनी बहन की शादी 15 लाख में तय की थी। उसने शादी में खर्च हुए रुपये व नुकसान की भरपाई कराने की मांग पुलिस से की।लड़की के भाई व परिजनों का आरोप है कि मंगलवार शाम को बरात आने का समय पूछा गया तो सभी तैयारियां करने की बात कही। मगर प्रेमिका घर पर बवाल कर रही थी, इसकी जानकारी नहीं दी। इसके बाद रात तक बरात के रास्ता भूल जाने की बात कह गुमराह किया जाता रहा।

काफी प्रयास के बाद लड़के पक्ष ने सही जानकारी दी और लड़की को लाकर किसी अन्य स्थान पर शादी कराने की बात रखी। मगर घर वाले इस पर तैयार नहीं हुए। देर रात दूल्हा एक ब्लाक प्रमुख के साथ पहुंचा, तो लड़की ने शादी से इनकार कर दिया।
बरात आने के विवाद की जानकारी मिली थी। थाने पहुंच कर जानकारी की गई। दोनों पक्ष के थाने आने पर समझौता का प्रयास कराया गया, लेकिन दोनों पक्ष में बात नहीं बनी है। यदि तहरीर मिलती है, तो कार्रवाई की जाएगी।
Recent Posts
- Gerçek para oyunlarında güvenilir yatırım ve hızlı çekim 1King casino’da
- En Yeni Oyunlar ve Yuksek Kazanclar Alev’de!
- Black Friday : comment les jeux gratuits en ligne transforment les novices en gagnants
- Youwin en iyi bahis sitesi güncel giriş adresi nerede? Öğren 🔍
- EGT Casino slot Turkiye – sansını EGT Casino slot ile Deneyimle
