बिग बॉस के चलते शो से शालीन भनोट को निकला गया?…………
बिग बॉस सीजन 16 से शालीन भनोट ने घर से बाहर जाने का फैसला लिया है। एमसी स्टैन संग लड़ाई के बाद शालीन ने यह फैसला लिया है। अब वीकएंड का वार में पता चलेगा कि शालीन बाहर जाते हैं या नहीं।
बिग बॉस’ का 16वां सीजन जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे शो में घर के सस्दयो के बीच लड़ाई झगड़ों का लेवल भी बढ़ाता जा रहा है। गुरुवार के एपिसोड का अंत शालीन भनोट और एमसी स्टैन की लड़ाई के साथ हुआ और शुक्रवार को भी यही हालत भी देखने को मिला है । इस पूरे एपिसोड में शालीन भनोट और एमसी स्टैन लाइमलाइट में रहे है। जो टीना दत्ता की वजह से ये लड़ पड़े थे। लेकिन इसी बीच अब शालीन भनोट ने शो से बाहर जाने का फैसला कर लिया है।
रीयलटी शो में टीना दत्त के पैर में अचानक चोट लग जाने की वजह लड़ाई देखने को मिली है। इसी वजह से टीना को संभालने के लिए शालीन और स्टैन दोनों ही आगे बड़े थे। इस दौरान शालीन, टीना के पैर को ठीक करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन टीना बिल्कुल भी कंफर्टेबल नही थी। जिस वजह से एमसी स्टैन ने उन्हें रोकने की कोशिश की। लेकिन इसी बात पर दोनों की लड़ाई भी हो गई। इस लड़ाई में बिग बॉस के बाकी कंटेस्टेंट्स भी एक-एक करके जुड़ गए। जिससे घर में बहुत बवाल देखने को मिला।
ये भी पढ़े:-बीसीसीआई ने टीम इंडिया में किया बड़ा उलट फेर?……
यह बवाल काफी देर रात तक देखने को मिला। इस बीच शालीन और शिव ठाकरे के बीच भी हाथापाई भी हो गई। इसी वजह से शो से कुछ कंटेस्टेंट्स शालीन को बाहर करने की बात कर रहे थे तो कुछ एमसी स्टैन को भी बाहर भेजने की बात करते दिखाई दिए। हालात इतना बिगड़ गए थे कि बिग बॉस को देर रात ही टीना, शालीन और स्टैन को कन्फेशन रूम में बुलाना पड़ा।
इस पूरे बवाल में जहां एमसी स्टैन कंफेशन रूम में शांत दिखे। तो वहीं, शालीन भनोट और टीना दत्त की यहां भी बहस हो गई।बिग बॉस ने तीनों कंटेस्टेंट्स से बात करने के बाद इस पूरी लड़ाई पर टीना की राय मांगी थी। बिग बॉस ने टीना को यह पावर दी थी कि वह जो भी फैसला लेंगी वही होगा। इस दौरान टीना ने एमसी स्टैन और शालीन दोनों को ही लड़ाई का बराबर का जिम्मेदार ठहराया था।
लेकिन शालीन ने टीना के फैसले को मानने से मना कर दिया था। हालांकि, इस पूरी बातचीत के बाद शालीन ने बिग बॉस का घर छोड़ने का फैसला कर लिया। जिसके बाद बिग बॉस की तरफ से भी यह कहा गया कि सलमान खान के आने के बाद उन्हें अच्छे से घर भेजा जाएगा। अब वीकएंड का वार में पता चलेगा कि शालीन बाहर जाते हैं या नहीं।
- Bigg Boss 16
- Bigg Boss Season 16
- decision to go out of the house
- Entertainment News in Hindi
- mc stan
- Shaleen and Shiv Thackeray also fight
- Shaleen Bhanot
- shalin bhanot
- shalin bhanot wife
- Television Hindi News
- Television News in Hindi
- tina dutta
- एमसी स्टैन
- घर से बाहर जाने का फैसला
- टीना दत्ता
- बिग बॉस सीजन १६
- शालीन और शिव ठाकरे के बीच भी हाथापाई
- शालीन भनोट
Recent Posts
- Gerçek para oyunlarında güvenilir yatırım ve hızlı çekim 1King casino’da
- En Yeni Oyunlar ve Yuksek Kazanclar Alev’de!
- Black Friday : comment les jeux gratuits en ligne transforment les novices en gagnants
- Youwin en iyi bahis sitesi güncel giriş adresi nerede? Öğren 🔍
- EGT Casino slot Turkiye – sansını EGT Casino slot ile Deneyimle

