sams odisha : स्वास्थ्य मंत्री का सीना गाड़ी से उतरते ही ASI ने छलनी कर दिया
- 196 Views
- admin
- January 29, 2023
- देश प्रदेश न्यूज़
minister of health:
ब्रजराजनगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने बताया कि सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) गोपाल दास ने मंत्री पर गोली चला दी। स्थानीय लोगों ने आरोपी एएसआई को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास पर जानलेवा हमला किया गया। ब्रजराजनगर के गांधी चौक में एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। इसके बाद नब दास को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, नब दास के सीने पर गोली लगी है।
odisha news:
ब्रजराजनगर के एसडीपीओ गुप्तेश्वर भोई ने बताया कि सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) गोपाल दास ने मंत्री पर गोली चला दी। घटना में मंत्री घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। भोई ने बताया कि स्थानीय लोगों ने आरोपी एएसआई को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। एएसआई ने मंत्री पर गोली क्यों चलाई, इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है।घटना ब्रजराजनगर शहर में अपराह्न करीब एक बजे के आसपास उस समय हुई, जब दास एक बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे थे। मंत्री को पहले झारसुगुड़ा जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया था
ये भी पढ़े :इस प्लेयर ने आईपीएल खेलने से मना कर दिया है
naveen patnaik:
लेकिन बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्हें हवाई मार्ग से भुवनेश्वर के अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। दास पर हमले के बाद शहर में तनाव व्याप्त हो गया। मंत्री की समर्थकों ने उनकी सुरक्षा में चूक पर सवाल उठाए।कुछ समर्थकों ने आरोप लगाया कि दास को निशाना बनाने के लिए साजिश रची गई थी। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी एएसआई को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है। घटना की गहन जांच के बाद ही और जानकारियां सामने आ पाएंगी।
naveen patnaik education:
नब दास को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस बीच मंत्री नब दास को भुवनेश्वर एयरलिफ्ट किया गया। स्वास्थ्य मंत्री पर हमले की जानकारी मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को दे दी गई है। वे दास से मिलने भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल पहुंच गए हैं। नब दास बीजद के एक वरिष्ठ नेता हैं। हाल ही में शनि मंदिर में 1.7 किलोग्राम का सोने का कलश चढ़ाने के बाद वह चर्चा में आए थे।
bhulekh odisha:
हमले के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, मैं इस हमले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से स्तब्ध हूं। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं। क्राइम ब्रांच को घटना की जांच करने का निर्देश दिया गया है। क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाने के लिए कहा गया है।
Recent Posts
- Gerçek para oyunlarında güvenilir yatırım ve hızlı çekim 1King casino’da
- En Yeni Oyunlar ve Yuksek Kazanclar Alev’de!
- Black Friday : comment les jeux gratuits en ligne transforment les novices en gagnants
- Youwin en iyi bahis sitesi güncel giriş adresi nerede? Öğren 🔍
- EGT Casino slot Turkiye – sansını EGT Casino slot ile Deneyimle



