रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में स्टंट के साथ ग्लैमर का तड़का
रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 में इस बार स्टंट के साथ ग्लैमर का तड़का भी लगने वाला है। इस शो में कई सेलेब्स के साथ छोटे पर्दे की एक्ट्रेस कनिका मान भी नजर आने वाली हैं। हाल ही में टीवी की गुड्डन यानी कनिका मान की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें वह बिकिनी पहने नजर आई थीं। अब इस फोटो को लेकर एक बहुत ही दिलचस्प बात सामने आई है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगी।पापा को कर दिया था ब्लॉक
ये भी पढ़ें: NSA अजीत डोभाल ने बताया अग्निपथ योजना क्या है
दरअसल, एक्ट्रेस ने इस फोटो को अपलोड करने से पहले अपने पापा को ब्लॉक कर दिया था। उन्होंने ऐसा इसलिए किया था ताकि उनके पापा इन तस्वीरों न देख सकें। इस बात का खुलासा खुद कनिका ने किया है। उन्होंने एक समाचार वेबसाइट से बातचीत करते हुए कहा, ‘बिकिनी में फोटोज अपलोड करने से पहले मैंने अपने पापा को ब्लॉक कर दिया था। हालांकि मैंने अपनी बहन को ब्लॉक नहीं किया था। इसलिए वह मेरी तस्वीरें देखती रहती थी। इस पर पापा ने पूछा भी था कि क्यों वह मेरी तस्वीर नहीं देख पा रहे हैं?
फैंस लगातार पूछ रहे सवाल
ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट का हुआ हॉलीवुड में स्वागत, नीतू कपूर ने दिया अपनी बहु को सलाह
उन्होंने आगे बताया कि बहन ने पापा को समझाया कि वह तस्वीरें नहीं डाल रही है इस वजह से उन्हें नहीं दिख रही हैं। एक्ट्रेस आगे बताती हैं कि इसके बाद उन्होंने तुरंत फोटोज हाइड कीं और उन्हें अनब्लॉक किया। एक्ट्रेस ने कहा कि शो के ऑन एयर हो जाने के बाद उन्हें गायब होना पड़ेगा क्योंकि उन्हें नहीं पता कि तब वह अपने पापा से कैसे सामना करेंगी। बातचीत के दौरान कनिका ने यह भी बताया कि इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद उनके फैंस के लगातार मैसेज कर पूछ रहे थे कि क्या वह छुट्टियां मनाने के लिए गई हुई हैं।
बता दें कि हाल ही में कनिका मान इस शो की शूटिंग के दौरान घायल हो गई थीं। इसके बावजूद कनिका शो में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने इस बीतचीत में यह भी बताया है कि अब तक शो में किसी कंटेस्टेंट ने अबॉर्ट नहीं किया है। यह शो 12 जुलाई से ऑन एयर होने जा रहा है।
- actress kanika mann
- bollywood gossip
- bollywood updates
- glamour with me stunt
- injured during shooting
- kanika mann
- khatron ke khiladi season 12
- latest bollywood news in hindi
- me स्टंट के साथ ग्लैमर
- reality show
- एक्ट्रेस कनिका मान
- कनिका मान
- खतरों के खिलाड़ी सीजन 12
- बॉलीवुड अपडेट
- बॉलीवुड गॉसिप
- बॉलीवुड न्यूज़ हिंदी में
- रियलिटी शो
- शूटिंग के दौरान घायल
Recent Posts
- Gerçek para oyunlarında güvenilir yatırım ve hızlı çekim 1King casino’da
- En Yeni Oyunlar ve Yuksek Kazanclar Alev’de!
- Black Friday : comment les jeux gratuits en ligne transforment les novices en gagnants
- Youwin en iyi bahis sitesi güncel giriş adresi nerede? Öğren 🔍
- EGT Casino slot Turkiye – sansını EGT Casino slot ile Deneyimle