priyanka chopra nick jonas: प्रियंका चोपड़ा ने की अपने और निक के रिश्ते की तारीफ
- 970 Views
- admin
- May 31, 2023
- बॉलीवुड मनोरंजक लाइफस्टाइल लेटेस्ट न्यूज़
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। दोनों के बीच काफी प्यार है और इस प्यार को वह दुनिया का सामने जाहिर करते रहते हैं। जैसा की हम जानते है की प्रियंका चोपड़ा और निक जोहन्स के बीच १० सालो का अंतर है | उनकी शादी शुदा जिंदगी बहुत अच्छे से चल रही है अब उनकी १ साल की बेटी (daughter) भी है जिसका नाम है मालती मर्री (Malti Marie) । सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे पर प्यार बरसाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। प्रियंका ने खुद को और अपने पति निक जोनस को बहुत ही मेहनती कहा है| उन्होंने कहा है कि हम कभी भी मेहनत से दूर नहीं भागते हैं| बल्कि कितनी भी मेहनत का काम हो हम उसे कर लेते हैं|

प्रियंका और निक बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों को अक्सर मीडिया में स्पॉट किया जाता है और दोनों ही एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। अभी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका ने खुद अपने और निक के काम को लेकर कहा कि हम दोनों को काम करना काफी अच्छा लगता है और हम दोनों ही एक दूसरे के काम का भी बहुत सम्मान करते हैं। हम हमेशा एक-दूसरे के साथ हर अच्छे और बुरे वक्त में खाए रहते हैं|
अभी हाल ही में प्रियंका चोपड़ा का एक इंटरव्यू हुआ, जिसमे उन्होंने अपने फैंस के साथ अपने निजी जीवन को लेकर कई खुलासे किए साथ ही अपने पति निक की तारीफ भी की। प्रियंका ने कहा, “मैं चाहती हूं कि वह 87 देशों में प्रदर्शन करे। हमारे करियर हम दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और मुझे उन्हें सफल होते देखना अच्छा लगता है।”

अपने और निक के रिश्ते का खुलासा करते हुए प्रियंका ने कहा, ‘यह हमारा एक साथ पहला घर था और हम दोनों के जीवन में परिवार की भी अपनी जगह है। हमारे घर में हमेशा लोग रहते हैं। मैं निक के लिए तो कुछ नहीं कह सकती हूं, लेकिन मैं जब काम करती हूं तो वो प्रेशर भी झेलना पड़ता है। प्रेशर से निकलने का एक ही तरीका है दोस्तों और परिवार का होना है क्योंकि मैं बाहर जाने वालों में से नहीं हूं। मुझे अपने दोस्तों के साथ रहना काफी अच्छा लगता है।’
प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन स्टारर वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। इस सीरीज को फैंस और क्रिटिक्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। छह-एपिसोड वाली सीरीज ‘सिटाडेल’ में रिचर्ड मैडेन, प्रियंका चोपड़ा, स्टेनली टुकी और लेस्ली मैनविल लीड रोल में हैं। वहीं, इसके भारतीय संस्करण की बात करें तो इसे राज एंड डीके बना रहे हैं।
Priyanka chopra nick jonas, priyanka chopra husband, priyanka chopra daughter, Priyanka chopra and nick jonas age difference, Priyanka chopra and nick jonas baby
Recent Posts
- Gerçek para oyunlarında güvenilir yatırım ve hızlı çekim 1King casino’da
- En Yeni Oyunlar ve Yuksek Kazanclar Alev’de!
- Black Friday : comment les jeux gratuits en ligne transforment les novices en gagnants
- Youwin en iyi bahis sitesi güncel giriş adresi nerede? Öğren 🔍
- EGT Casino slot Turkiye – sansını EGT Casino slot ile Deneyimle