pilibhit : बहु ने ससुराल वालो को दिया बड़ा चक्कर,रात में रफू चक्कर
- 262 Views
- admin
- April 8, 2023
- उत्तर प्रदेश न्यूज़ देश प्रदेश न्यूज़
pilibhit news:
पीलीभीत में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शादी के तीन साल बाद महिला ने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे उसके ससुरालवालों के होश उड़ गए। पीड़ित पति ने पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
daughter in law:
पीलीभीत में एक महिला की करतूत से उसके पति और ससुरालवालों के होश उड़ गए। महिला अपने पति और ससुराल वालों को सब्जी में नशा देकर फरार हो गई। वह जेवर, 15 हजार रुपये और बच्ची भी ले गई। पति ने माधोटांडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
mis report:
माधोटांडा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि गुरुवार रात परिवार के सभी सदस्य घर पर थे। उसके पुत्र की पत्नी ने आलू की सब्जी और अन्य खाना बनाया। सास, ददिया सास, पति, ननद देवर ने खाना खाया। ससुर ने खाना नहीं खाया था।शुक्रवार सुबह सात बजे ससुर की आंख खुली तो देखा सभी लोग सो रहे हैं।
report:
आवाज देकर उठाना चाहा लेकिन सब बेसुध पड़े थे। इससे उसके होश उड़ गए। उसने बहू को आवाज दी तो उसका कहीं कोई अता-पता नहीं मिला। वह घर से नदारद थी। ससुर पड़ोसियों की मदद से बेसुध परिजनों को माधोटांडा सीएचसी लाए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद परिवार वालों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
ये भी पढ़े :गिरफ्तारी के बाद UP पुलिस से हाथ जोड़ कर गिड़गिड़ाकर रोने लगा समर सिंह
report writing:
उपचार के बाद हालत में सुधार आया। बाद में सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। ससुर ने बताया कि बहू के मायके संपर्क किया गया, लेकिन वह वहां नहीं पहुंची थी। इधर तबीयत ठीक होने के बाद पति माधोटांडा थाने पहुंचा। पुलिस को घटना की जानकारी दी। पति की तहरीर पर पुलिस ने उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
पीड़ित पति ने बताया कि पत्नी घर में रखे जेवर व 15 हजार रुपये के साथ ही दो साल की बच्ची भी गई है। उसकी तीन साल पहले ही शादी हुई है। महिला सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र की रहने वाली बताई गई है। माधोटांडा इंस्पेक्टर वीरेश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच की जा रही है।
Recent Posts
- Gerçek para oyunlarında güvenilir yatırım ve hızlı çekim 1King casino’da
- En Yeni Oyunlar ve Yuksek Kazanclar Alev’de!
- Black Friday : comment les jeux gratuits en ligne transforment les novices en gagnants
- Youwin en iyi bahis sitesi güncel giriş adresi nerede? Öğren 🔍
- EGT Casino slot Turkiye – sansını EGT Casino slot ile Deneyimle


