सच्चे प्रेम की एक ऐसी कहानी, प्रेमी ने रचाई मृत प्रेमिका से शादी।
- 225 Views
- admin
- November 23, 2022
- देश प्रदेश न्यूज़
असम में एक ऐसा कारनामा सामने आया है। जिसे जान कर आप लोग रोने लगोगे। असम के 27 वर्षीय मोरीगांव के निवासी बिटुपन तमुली चापरमुख के कोसुआ गांव की 24 वर्षीय प्रार्थना बोरा एक-दूसरे से कई वर्षो से प्रेम करते थे। दोनों के परिवार वालो को यह बात पता थी। वे जल्द ही शादी करने वाले थे।एक ओर श्रद्धा हत्याकांड में आफताब की हैवानियत सामने आई है जिसने पूरे देश में दुःख का माहौल बना है। वहीं, दूसरी ओर असम में प्रेम का एक अनोखा मामला देखने को मिला है, जहां प्रेमी ने मृत प्रेमिका से शादी रचाई है।
लंबे समय तक प्रेम करने के बाद जब मौत दोनों के बीच बाधा बनी तो प्रेमी ने प्रेमिका की अंतिम इच्छा के अनुरूप न केवल उसकी मांग में सिंदूर भरा, बल्कि जीवन भर कुंवारा रहने की कसम भी खा ली। फूट-फूट कर रोते हुए, युवक ने परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में प्रेमिका के शव के साथ रस्म पूरी कीं। उसके अंतिम संस्कार से पहले प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा। यह देखकर न केवल प्रार्थना के परिजन, बल्कि वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें से आँसू आ गए। लड़की के भाई ने कहा, मेरी बहन बहुत भाग्यशाली थी। वह बिटुपन से शादी करना चाहती थी। मुझे खुशी है कि उसने उसकी अंतिम इच्छा पूरी की।
ये भी पढ़े:-केजरीवाल सरकार के मंत्री का पर्दाफास ?…………
इसअनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें युवक लड़की के गालों और माथे पर ठीक वैसे ही सिंदूर लगा रहा है, जैसे कोई अपनी नवविवाहित दुल्हन को सिंदूर लगाता है। इसमें दिख रहा है कि बिटुपन ने अंतिम विदाई से पहले प्रार्थना के शव को जयमाला पहनाई और फिर उसके शरीर में दूसरी माला छुआकर खुद के गले में पहन ली।
27 वर्षीय मोरीगांव निवासी बिटुपन तमुली चापरमुख के कोसुआ गांव की 24 वर्षीय प्रार्थना बोरा एक-दूसरे से कई साल से प्रेम करते थे। दोनों के घरवालों को यह बात पता थी। वे जल्द ही शादी करने वाले थे, लेकिन इस बीच प्रार्थना बीमार हो गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई। जब बिटुपन को प्रार्थना के बारे में पता चला, तो वह उसके घर पहुंचा और उसकी दुल्हन बनने की अंतिम इच्छा पूरी की।
- all hindi in news
- assam
- bitupan and prarthana
- bitupan and prarthana news hindi
- bitupan tamuli news hindi
- Breaking News in Hindi
- Guwahati
- Hindi news
- Hindi Samachar
- latest breaking news in hindi
- Latest News in Hindi
- news headlines in hindi
- news in hindi
- prarthana bora news hindi
- today breaking news in hindi
- top news in hindi
Recent Posts
- Gerçek para oyunlarında güvenilir yatırım ve hızlı çekim 1King casino’da
- En Yeni Oyunlar ve Yuksek Kazanclar Alev’de!
- Black Friday : comment les jeux gratuits en ligne transforment les novices en gagnants
- Youwin en iyi bahis sitesi güncel giriş adresi nerede? Öğren 🔍
- EGT Casino slot Turkiye – sansını EGT Casino slot ile Deneyimle

