बाँदा में लोहा सिंह की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या………..
- 567 Views
- admin
- December 10, 2022
- उत्तर प्रदेश न्यूज़ प्रदेश न्यूज़ बाँदा की खबर
बांदा। खप्टिहा कलां के पैलानी थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव में हुई हिस्ट्रीशीटर की हत्या में लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से दो आरोपी हमीरपुर के हैं। चाचा की सूचना पर रिपोर्ट लिखी गई है।
चंदवारा गांव निवासी आशीष सिंह उर्फ लोहा सिंह की गुरुवार शाम खेत से घर लौटते समय कुछ लोगों ने कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। शव बोरे में भरकर खंती में फेंककर पयार डाल दी थी। लोहा सिंह की बाइक हमलावर घटनास्थल से 200 मीटर दूर झाड़ियों में छिपा दी थी। चाचा सुरेश सिंह ने पुलिस को बताया कि वह भी साथ में था, लेकिन हमलावरों के इरादे देखकर वह खेतों से होकर भाग गया। आरोपियों ने उस पर भी फायर किए थे।
बताया कि जान बचाकर भागते समय उसने लोहा सिंह को गोली लगते देखी। गिरने पर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। थानाध्यक्ष कुलदीप कुमार तिवारी ने बताया कि आठ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
ये भी पढ़े:-पंजाब में रॉकेट से बड़ा हमला किया गया है…………..
चंदवारा गांव निवासी सौरभ सिंह समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें दो हमीरपुर जिले के हैं। प्रथम दृष्टया जांच में हमीरपुर के युवकों को लोहा सिंह की हत्या के लिए बुलाया गया था। उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल दो कुल्हाड़ी बरामद हो गई। ये खून से सनी थीं।एसपी अभिनंदन ने फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पैलानी इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एसओजी समेत पुलिस की तीन टीमें लगाई हैं। टीमें हमीरपुर के युवकों का ब्योरा खंगालने फोर्स के साथ हमीरपुर रवाना हो गईं।
सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर और सीने में 315 बोर की गोली मिली है। गोली लगने से ही मौत होना बताया गया है। गले में धारदार हथियार के गहरे घाव भी मिले हैं। शहर कोतवाली इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि मृतक लोहा सिंह के खिलाफ कोतवाली में 10 मुकदमे दर्ज हैं। वह वर्ष 2021 में टॉप टेन अपराधियों में शामिल था।
एसपी अभिनंदन ने बताया कि आशीष उर्फ लोहा सिंह ने हत्यारोपी महेंद्र सिंह की पुत्री से कुछ साल पहले प्रेम विवाह किया था। इसको लेकर महेंद्र सिंह का परिवार लोहा सिंह से रंजिश मानता था। घटना वाले दिन भी पत्नी के मौसेरे भाई से आशीष का विवाद हुआ था। हत्यारोपियों का कहना है कि लोहा सिंह अपनी पत्नी पर संदेह और अभद्र टिप्पणी करता था। इसी को लेकर हत्या की गई है।
- all hindi in news
- Ashish Singh alias Loha Singh
- Banda
- Banda breaking News
- banda Latest news
- Banda local news
- Breaking News in Hindi
- City Kotwali Inspector Shyam Babu Shukla
- Hindi news
- Hindi Samachar
- history sheeter murdered in Chandwara village
- Jan Sathi Latent News
- Jan Sathi News
- Khaptiha Kala
- latest breaking news in hindi
- Latest News in Hindi
- murdered with axe
- news headlines in hindi
- news in hindi
- Pailani police station area
- police
- SP Abhinandan
- today breaking news in hindi
- top news in hindi
- आशीष सिंह उर्फ लोहा सिंह
- एसपी अभिनंदन
- कुल्हाड़ी से हत्या
- खप्टिहा कला
- चंदवारा गांव में हुई हिस्ट्रीशीटर की हत्या
- जन साथी न्यूज़
- जन साथी लेटेंट खबर
- पुलिस
- पैलानी थाना क्षेत्र
- बांदा
- बाँदा की ताजा खबर
- बाँदा ब्रेकिंग न्यूज़
- बाँदा लोकल खबर
- शहर कोतवाली इंस्पेक्टर श्याम बाबू शुक्ला
Recent Posts
- Gerçek para oyunlarında güvenilir yatırım ve hızlı çekim 1King casino’da
- En Yeni Oyunlar ve Yuksek Kazanclar Alev’de!
- Black Friday : comment les jeux gratuits en ligne transforment les novices en gagnants
- Youwin en iyi bahis sitesi güncel giriş adresi nerede? Öğren 🔍
- EGT Casino slot Turkiye – sansını EGT Casino slot ile Deneyimle
