इसरो ने बजाया अंतरिक्ष पर अपने नाम का डंका ,इस कारनामे से सभी स्पेस एजेंसी हैरान ?
- 317 Views
- admin
- October 23, 2022
- Uncategorized
इसरो सॅटॅलाइट : – इसरो ने अंतरिक्ष में अपना एक सॅटॅलाइट लाँच किया है। जानते है इस सॅटॅलाइट के बारे में इसरो ने इसे पहले कमर्शियल प्रक्षेपण के 36 ब्रॉडबैंड सैटेलाइट्स का एक समूह लॉन्च किया है। इसरो ने अपने लॉन्चिंग पैड श्रीहरिकोटा से सतीश धवन ने अंतरिक्ष में 36 उपग्रह को लाँच किया गया है।

इसरो सैटेलाइट्स लॉन्चिंग :- भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो ने आज रात रविवार को वनवेब द्वारा विकसित 36 ब्रॉडबैंड सैटेलाइट्स का एक समूह लो अर्थ ऑर्बिट में लॉन्च किया है। सैटेलाइट्स को लॉन्च व्हीकल मार्क- से लॉन्च किया गया, जो कि श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से जियोसिंक्रोनस लॉन्च व्हीकल का एक नया संस्करण है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि 12:07 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अपने सबसे भारी रॉकेट में 36 संचार उपग्रहों को लॉन्च किया है।
इसरो के चेयरमैन एस. सोमनाथ ने कहा कि इसरो का रॉकेट LVM-3 एक निजी संचार फर्म वनवेब के 36 उपग्रहों को ले गया। अगले साल की पहली छमाही में LVM-3 द्वारा 36 वनवेब सैटेलाइट्स का एक और सेट लॉन्च किया जाएगा। 36 में से 16 उपग्रहों को सफलतापूर्वक अलग कर लिया गया है और शेष 20 उपग्रहों को अलग कर दिया जाएगा।

ब्रिटेन के साथ 108 उपग्रहों के समझौते के तहत पहले चरण में 36 उपग्रहों के साथ जीएसएलवी मार्क-3 का प्रक्षेपण किया गया है। 36 उपग्रह विशुद्ध रूप से संचार के लिए किया गया है। इस साल पीएसएलवी और एसएलवी रॉकेट का परीक्षण किया जाना है।
अंतरिक्ष विभाग के तहत एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम, न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड ने पहले भारती समर्थित वनवेब, लो अर्थ ऑर्बिट उपग्रह संचार कंपनी के साथ दो लॉन्च सेवा कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किये गए थे।
Source:Asian News International
- 36 Broadband Satellites
- 36 Satellites
- all hindi in news
- Breaking News in Hindi
- Chairman S. Somnath
- chndrayaan
- chndrayaan 3
- Hindi news
- Hindi Samachar
- isro
- ISRO Satellite
- ISRO Satellites Launching - Indian Space Research Organization
- latest breaking news in hindi
- Latest News in Hindi
- news headlines in hindi
- news in hindi
- NewSpace India Limited
- Rocket LVM-3
- Sriharikota
- today breaking news in hindi
- top news in hindi
Recent Posts
- Gerçek para oyunlarında güvenilir yatırım ve hızlı çekim 1King casino’da
- En Yeni Oyunlar ve Yuksek Kazanclar Alev’de!
- Black Friday : comment les jeux gratuits en ligne transforment les novices en gagnants
- Youwin en iyi bahis sitesi güncel giriş adresi nerede? Öğren 🔍
- EGT Casino slot Turkiye – sansını EGT Casino slot ile Deneyimle