t20 world cup 2024:भारत ने टी20 विश्व कप में सबसे छोटे टोटल का बचाव किया, श्रीलंका की बराबरी की
भारत ने टी20 विश्व कप 2024 में इतिहास रच दिया है। पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक जीत के साथ ही टीम इंडिया ने कई रिकॉर्ड बना दिए। यह टी20 विश्व कप के इतिहास में भारतीय टीम की पाकिस्तान पर सातवीं जीत रही। दोनों के बीच कुल आठ मुकाबले हुए हैं और भारत ने सात मैचों में जीत हासिल की है। केवल एक मैच में पाकिस्तान को जीत मिली। यह टी20 विश्व कप में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा मैचों की विनिंग स्ट्रीक है। टीम इंडिया ने इस मामले में पाकिस्तान और श्रीलंका को पीछे छोड़ दिया है। पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ और श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 विश्व कप में छह-छह मैच जीते थे। अब भारतीय टीम सबसे आगे हो गई है।
| स्कोर | टीम | खिलाफ | स्थान | साल |
|---|---|---|---|---|
| 120 | श्रीलंका | न्यूजीलैंड | चटगाँव | 2014 |
| 120 | भारत | पाकिस्तान | न्यूयॉर्क | 2024* |
| 124 | अफगानिस्तान | वेस्टइंडीज | नागपुर | 2016 |
| 127 | न्यूजीलैंड | भारत | नागपुर | 2016 |
| 129 | दक्षिण अफ्रीका | न्यूजीलैंड | लॉर्ड्स | 2009 |
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में किसी टीम द्वारा बचाया गया यह दूसरा सबसे छोटा स्कोर है। 2021 में जिम्बाब्वे ने हरारे में पाकिस्तान को 119 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं करने दिया था। इसके बाद टीम इंडिया ने यह कारनामा किया।
भारत की जीत के हीरो जसप्रीत बुमराह रहे। उन्होंने 14 रन देकर तीन विकेट लिए। बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह आठ महीने के अंदर दूसरी बार है जब किसी आईसीसी टूर्नामेंट में बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है। इससे पहले 2023 वनडे विश्व कप में बुमराह ने पाकिस्तान के खिलाफ 19 रन देकर दो विकेट लिए थे और प्लेयर ऑफ द मैच बने थे।
ये भी पढ़े :T20 WORLD CUP 2024:अमेरिका में भारत पाकिस्तान के मैच लगी रोक आतंकवादीयो ने धमकी
| स्कोर | विपक्षी टीम | स्थान | साल |
|---|---|---|---|
| 120 | पाकिस्तान | न्यूयॉर्क | 2024* |
| 139 | जिम्बाब्वे | हरारे | 2016 |
| 145 | इंग्लैंड | नागपुर | 2017 |
| 147 | बांग्लादेश | बेंगलुरु | 2016 |
भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में छह रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम 19 ओवर में 119 रन पर सिमट गई थी। जवाब में पाकिस्तान की टीम काफी मजबूत स्थिति में दिख रही थी। 14वें ओवर में एक वक्त पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 80 रन था। इसके बाद मैच पलट गया। रिजवान और शादाब आउट हुए। 19वें ओवर में जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने सिर्फ तीन रन दिए और इफ्तिखार का विकेट लिया। 20वें ओवर में पाकिस्तान को जीत के लिए 18 रन चाहिए थे। हालांकि, अर्शदीप ने सिर्फ 11 रन खर्च किए और इमाद वसीम का विकेट लिया। इस तरह टीम इंडिया ने असंभव को संभव में बदल दिया। टीम इंडिया की हार निश्चित लग रही थी, लेकिन बुमराह, अर्शदीप, सिराज और हार्दिक की तेज गेंदबाजी की चौकड़ी ने भारत को मैच जिता दिया। पाकिस्तान की टीम 20 ओवर के बाद सात विकेट पर 113 रन बना सकी।
| रन | विपक्षी टीम | स्थान | साल |
|---|---|---|---|
| 119 | जिम्बाब्वे | हरारे | 2021 |
| 120 | भारत | न्यूयॉर्क | 2024* |
| 128 | ऑस्ट्रेलिया | मेलबर्न | 2010 |
| 130 | इंग्लैंड | अबू धाबी | 2012 |
| 131 | ज़िम्बाब्वे | पर्थ | 2022 |
- ' Pakistan
- cricket news in hindi
- icc t20 world cup 2024 icc
- Ind vs pak
- ind vs pak t20 wc
- ind vs pak t20 wc t20 world cup 2024
- india created history
- india defended
- india squad for t20 world cup 2024
- India vs Pakistan
- india vs pakistan t20 world
- india vs pakistan t20 world cup 2024
- Latest Cricket News Updates
- Latest Cricket News Updates Latest Cricket News Updates
- pitch report india vs pakistan
- players list india vs pakistan
- predi india vs pakistan
- shameful record
- smallest score
- T20 World Cup
- T20 world cup 2024
- t20 world cup 2024 date
- t20 world cup 2024 india squad
- t20 world cup 2024 schedule
- t20 world cup 2024 squad. t20 world cup 2024 squad
- t20 world cup 2024 team list
- T20 world cup 2024R
- Team India
Recent Posts
- Gerçek para oyunlarında güvenilir yatırım ve hızlı çekim 1King casino’da
- En Yeni Oyunlar ve Yuksek Kazanclar Alev’de!
- Black Friday : comment les jeux gratuits en ligne transforment les novices en gagnants
- Youwin en iyi bahis sitesi güncel giriş adresi nerede? Öğren 🔍
- EGT Casino slot Turkiye – sansını EGT Casino slot ile Deneyimle


