honey singh wife : हनी सिंह के बचपन का प्यार ज्यादा दूर नहीं जा सका
honey singh wife:
हनी सिंह और शालिनी तलवार आज भले ही साथ न हो, लेकिन उनकी स्कूल वाली प्रेम कहानी अब भी याद की जाती है। हनी सिंह और शालिनी तलवार का बीते साल तलाक हो गया था। 20 साल के रिलेशनशिप के बाद हनी सिंह ने अपने बचपन के प्यार शालिनी के साथ शादी की थी, लेकिन शादी के 11 साल बाद वह दोनों अलग हो गए। आज अगर दोनों साथ होते तो अपनी शादी की 12वीं सालगिरह मना रहे होते। चलिए इस मौके पर जानते हैं हनी सिंह और शालिनी तलवार के प्यार से लेकर तलाक तक के सफर के बारे में
yo yo honey singh love dose:
शालिनी तलवार, हनी सिंह की स्कूल के समय से गर्लफ्रेंड थीं। दोनों ने दिल्ली के गुरु नानक पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की और यहीं से दोनों का इश्क परवान चढ़ा। हनी सिंह शालिनी से पहली नजर में ही प्यार कर बैठे थे। स्कूल के दिनों से ही दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था, लेकिन कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया। हनी सिंह, शालिनी से बेहद प्यार करते थे। वह अपनी आगे की पढ़ाई करने के लिए यूके चले गए, लेकिन वहां जाने के बाद भी हनी सिंह और शालिनी का प्यार कम नहीं हुआ।
ये भी पढ़े : aus vs pak : ऑस्ट्रेलिया को हारने के लिए पाकिस्तान ने रची साजिश
yo yo honey singh wife:
जब भी वह भारत आते थे तो शालिनी से जरूर मिलते थे। यहां तक की हनी सिंह जब एक पॉपुलर सिंगर बने, उसके बाद भी शालिनी के प्रति उनके प्यार में कोई कमी नहीं आई।शालिनी और हनी सिंह ने एक-दूसरे को करीब 20 सालों तक डेट किया और एक-दूसरे को बेहद करीब से जाना। इसके बाद हनी सिंह और शालिनी तलवार ने साल 2011 में दिल्ली स्थित एक गुरुद्वारे में सिख रीति रिवाजों के साथ शादी की।
blue eyes yo yo honey singh:
दोनों परिवारों की मौजूदगी में गुपचुप तरीके से यह शादी हुई, जिसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। शादी के तीन साल बाद दोनों के बीच अफेयर की खबरें बाहर आईं। दरअसल, हनी सिंह ने एक रिएलिटी शो के दौरान शालिनी से अपनी शादी की बात बताई, जिसे सुन हर कोई हैरान रह गया।दोनों के बीच सबकुछ अच्छा चल ही रहा था कि उनकी शादी एक ऐसे मोड़ पर आ खड़ी हुई, जहां दोनों को संभलने का मौका नहीं मिला। शादी के कुछ साल बाद ही दोनों के बीच अनबन की खबरें आने लगी थीं।
honey singh net worth:
शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए। साल 2022 में शालिनी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि हनी सिंह ने उनके साथ मारपीट की थी। उनकी शादी को हुए 10 साल हो गए हैं, लेकिन बदले में शालिनी को मानसिक और शारीरिक रूप से सिर्फ प्रताड़ित ही किया गया है। इंटरनेशनल टूर पर जाने के बहाने हनी कई महिलाओं के साथ अवैध शारीरिक संबंध भी बनाते हैं।
honey singh new song:
हनी ने उनके साथ जानवरों की तरह बर्ताव किया है और यही कारण है कि वह उनसे अलग होना चाहती हैं। हालांकि, हनी सिंह ने भी सोशल मीडिया पर नोट शेयर कर इन आरोपों को झूठा बताया था। इन मुश्किलों के बाद आखिरकार दोनों की स्कूल वाली लव स्टोरी का अंत हो गया और शादी के 11 साल बाद दोनों तलाक लेकर अलग हो गए।
Recent Posts
- Gerçek para oyunlarında güvenilir yatırım ve hızlı çekim 1King casino’da
- En Yeni Oyunlar ve Yuksek Kazanclar Alev’de!
- Black Friday : comment les jeux gratuits en ligne transforment les novices en gagnants
- Youwin en iyi bahis sitesi güncel giriş adresi nerede? Öğren 🔍
- EGT Casino slot Turkiye – sansını EGT Casino slot ile Deneyimle