इंडिगो फ्लाइट में आग लगाने से दिल्ली एयरपोर्ट में मची भागड़?
- 303 Views
- admin
- October 29, 2022
- Uncategorized
इंडिगो फ्लाइट में सवार हुए सभी यात्री को सुरक्षित बताया जा रहा हैं। इंडिगो फ्लाइट के इंजन से चिंगारी निकलने की जानकारी मिलते ही पायलट ने अपनी सूझबूझ से आपात स्थिति को संभाला लिया है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है।
दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते बचा है।इंडिगो फ्लाइट की उड़ान 6ई-2131 (दिल्ली से बैंगलोर) विमान में संदिग्ध रूप से विमान में आग की चिंगारी दिखाई दी। इसके बाद इंडिगो फ्लाइट की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई है। हमें मिली जानकारी के अनुसार विमान में सभी यात्री सुरक्षित हैं। सभी यात्रीयो दूसरे विमान से जाने की व्यवस्था कर दी गई है। हादसे के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने डीजीसीए अधिकारी को इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए है।
जानकारी के अनुसार जब विमान टेक ऑफ कर रहा था, तब उसी दौरान विमान के इंजन से आग की चिंगारी निकलती नजर आने लगी। विमान को आनन-फानन में आपात लैंडिंग कराकर सभी यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया।
ये भी पढ़े:-बाँदा की खबर: युवक का अपरहण ,पैसे लेकर मार पीट?
इस पूरी घटना को देखते ही विमान के सभी यात्रियों में खौफ आ गए।साथ ही यात्रा में हो रही देरी से भी सभी यात्री परेशान थे।इंडिगो की तरफ से कहा कि विमान में टेक ऑफ रोल के दौरान समस्या आई। इस तकनीकी गड़बड़ी के दिखने के तुरंत बाद ही विमान को तत्काल रोक दिया गया है। पायलट ने भी सूझबूझ दिखाते हुए विमान की आपातकाल लैंडिंग कराई गई है।
जानकारी के मुताबिक ये घटना शुक्रवार रात 10 बजे की है। इंडिगो फ्लाइट में चालक दल के सदस्यों समेत 184 यात्री सवार थे। दिल्ली पुलिस के अनुसार हवाई अड्डे के कंट्रोल रूम में सीआईएसएफ ने इंजन में आग देखते ही चालक को कॉल किया गया है। खबरों के अनुसार बताया कि इंडिगो की इस फ्लाइट के पीछे ही स्पाइसजेट का विमान था जिसके चालक ने एटीसी को आगाह कर दिया था कि आगे वाले विमान के इंजन में आग लग गई है।
समाचार एजेंसी एएनआई को इंडिगो ने बताया कि घटना के 2 घंटे 46 मिनट के बाद दूसरी उड़ान रवाना हो सकी। नियत समय के मुताबिक इंडिगों की इस फ्लाइट को 9.30 बजे जाना था। वैकल्पिक उड़ान देर रात 12.16 मिनट पर जा सकी।
Recent Posts
- Gerçek para oyunlarında güvenilir yatırım ve hızlı çekim 1King casino’da
- En Yeni Oyunlar ve Yuksek Kazanclar Alev’de!
- Black Friday : comment les jeux gratuits en ligne transforment les novices en gagnants
- Youwin en iyi bahis sitesi güncel giriş adresi nerede? Öğren 🔍
- EGT Casino slot Turkiye – sansını EGT Casino slot ile Deneyimle


