इस एक्टर के कारण भारत सहित इस देश में हुआ बवाल?……
बिग बॉस सीजन 14 की रह चुकी कंटेस्टेंट अर्शी खान का विवादों से सदियों पुराना नाता है।अर्शी शान ज्यादातर अपने विवादित बयानों और हरकतों के वजह से खूब सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अर्शी खान को कन्ट्रोवर्शी क्वीन कहना गलत नहीं होगा। एक दो बार नहीं बल्कि कई बार वह अपने सनसनीखेज बयानों को लेकर विवादित चर्चा में रह चुकी हैं। मध्यप्रदेश के भोपाल की रहने वाली अर्शी खान पड़ोसी देश पाकिस्तान तक मशहूर हो चुकी है। आज अर्शी अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं।
2016 के अक्टूबर महीने में पुणे मिरर में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, पुणे की सिटी पुलिस ने एक सेक्स रैकेट मामले में अर्शी खान को हिरासत में ले लिया था। अर्शी खान के अलावा विपुल दहल नामक एक शख्स (जिन्हें अर्शी का एजेंट बताया गया था) को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, अर्शी खान को गोवा में भी एक सेक्स रैकेट में भी फंसी थीं। गोवा पुलिस ने एक होटल से अर्शी खान को गिरफ्तार किया था। खबरों के अनुसार, अर्शी ने पुलिसवालों को काफी समझाया था कि वह इससे जुड़ी नहीं हैं और इसके बाद वह मुंबई आ गई थीं।
अर्शी खान ने साल 2015 में एक बयान के जरिये सनसनी मचा दिया था। एक्ट्रेस अर्शी खान ने कहा था कि, मैंने पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के साथ बेड शेयर किया था। इसके बाद अर्शी ने सोशल मीडिया पर ये भी लिखा था। क्या मुझे किसी के साथ सोने के लिए भारतीय मीडिया की अनुमति लेनी चाहिए? यह मेरी निजी जिंदगी है।
ये भी पढ़े:-अमेरिका में आई बड़ी मुसीबत,लोगो में बची अफरा तफरी……
अर्शी खान ने अपने शरीर पर एक बार पाकिस्तान का झंडा बनवाया था। इसपर भारत-पाकिस्तान दोनों ही देशों में जमकर विवाद हुआ था। बाद में, एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने कहा था यह सीन एक छोटे बजट की फिल्म का हिस्सा था जो कभी रिलीज नहीं हुई।
अर्शी खान का एक और वीडियो सोशल मिडिया में खूब वायरल हुआ था। जिसमें अर्शी खान ने शाहिद अफरीदी और भारतीय क्रिकेट टीम के लिए न्यूड होने की बात कही थी। मीडिया खबरों के अनुसार, अर्शी खान ने कहा था कि अगर अफरीदी, धोनी या कोहली शतक लगाते हैं तो वह न्यूड फोटोशूट कराएंगी।
अर्शी खान ने एक फिल्म साइन करने के दौरान भोजपुरी फिल्मों के प्रोड्यूसर को सरेआम थप्पड़ मार दिया था। यह वीडियो क्लिप काफी वायरल हुई। इसके बाद अर्शी ने अपनी सफाई में कहा कि फिल्म में काम करने की बात हो रही थी और ऐसे में प्रोड्यूसर मुझे गलत ढंग से छू रहा था, इसलिए मुझसे बर्दाश्त नहीं हुआ।
- all hindi in news
- Arshi khan
- arshi khan bigg boss
- arshi khan birthday
- arshi khan controversies
- arshi khan pakistani flag
- arshi khan relationships
- arshi khan twitter account
- bigg boss contestant arshi khan
- bollywood gossip
- bollywood updates
- Breaking News in Hindi
- Hindi news
- Hindi Samachar
- latest bollywood news in hindi
- latest breaking news in hindi
- Latest News in Hindi
- news headlines in hindi
- news in hindi
- today breaking news in hindi
- top news in hindi
Recent Posts
- Gerçek para oyunlarında güvenilir yatırım ve hızlı çekim 1King casino’da
- En Yeni Oyunlar ve Yuksek Kazanclar Alev’de!
- Black Friday : comment les jeux gratuits en ligne transforment les novices en gagnants
- Youwin en iyi bahis sitesi güncel giriş adresi nerede? Öğren 🔍
- EGT Casino slot Turkiye – sansını EGT Casino slot ile Deneyimle


