इलाज के पैसे मांगने पर डॉक्टर की बेरहमी हत्या………
- 286 Views
- admin
- November 20, 2022
- देश प्रदेश न्यूज़
ओडिशा के गंजम जिले में के हैरान कर देने वाली घटना सामने है। गांव में इलाज करे वाले डॉक्टर ने 500 रुपये मांगने पर डॉक्टर की हत्या कर दी गई। इस हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की है। पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिक लडके समेत छह लोगों को पकड़ लिया है।
इलाज के नाम पर 500 रुपये मांगने पर डॉक्टर की हत्या के मामले में ओडिशा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में रविवार को दो नाबालिक समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपीयो की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने इस पूरे घटना की जानकारी मीडिया दी है। पुलिस के अनुसार ये घटना ओडिशा के गंजम जिले की है। आरोपियों ने शुक्रवार को खलीकोट थाना क्षेत्र के गुंडूरीपल्ली के पास एक झोलाछाप डॉक्टर की हत्या कर दी थी।
खल्लीकोट पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक जगन्नाथ मल्लिक ने जानकारी देते हुए बताया कि सांकुड़ा गांव के 64 वर्षीय जया कुमार मोहंती ने घाव के इलाज के लिए 20 वर्षीय अनिल कुमार सबर से फीस के रूप में 500 रुपये मांगे थे। जब अनिल ने उसे भुगतान करने से इनकार कर दिया तो मोहंती ने उसका इलाज करने से इनकार कर दिया और वहां से चला गया। इस पर 20 वर्षीय अनिल कुमार सबर नाराज हो गया था।
ये भी पढ़े:-भारत और नूज़ीलैण्ड के टी 20 मैच का दूसरा मुकाबला आज………
बाद में उसने शुक्रवार को 11 और 14 साल की उम्र के दो नाबालिक के साथ मोहंती को गांव के बाहर सुनसान जगह में रोका और उस पर हमला करके उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद जब अनिल दो किशोरों और तीन अन्य लोगों की मदद से शव को दफनाने की कोशिश कर रहा था तो कुछ ग्रामीणों को इसके बारे में जानकारी हुई। जिसके बाद उन्होंने घटना के बारे में पुलिस को सूचना दे दिया।
खल्लीकोट पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक जगन्नाथ मल्लिक ने बताया कि जानकारी पाकर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई । उस समय आरोपी शव को दफनाने की कोशिश लगे थे । जब उन्होंने पुलिस को देखा तो वे मौके से भाग गए। रविवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक जगन्नाथ मल्लिक ने बताया कि मामले में अभी और भी जांच की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गिरफ्तार लोगों के अलावा भी कोई इस हत्या में शामिल तो नहीं है।
- all hindi in news
- Breaking News in Hindi
- Doctor murder
- Ganjam district
- Hindi news
- Hindi Samachar
- Inspector Jagannath Mallik
- Jaya Kumar M
- Khallikot police station
- latest breaking news in hindi
- Latest News in Hindi
- news headlines in hindi
- news in hindi
- Odisha
- Police arrested the accused
- Sankuda village
- today breaking news in hindi
- top news in hindi
- ओडिशा
- खल्लीकोट पुलिस थाने
- गंजम जिले
- जया कुमार मोहंती
- डॉक्टर की हत्या
- पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी
- प्रभारी निरीक्षक जगन्नाथ मल्लिक
- सांकुड़ा गांव
Recent Posts
- Gerçek para oyunlarında güvenilir yatırım ve hızlı çekim 1King casino’da
- En Yeni Oyunlar ve Yuksek Kazanclar Alev’de!
- Black Friday : comment les jeux gratuits en ligne transforment les novices en gagnants
- Youwin en iyi bahis sitesi güncel giriş adresi nerede? Öğren 🔍
- EGT Casino slot Turkiye – sansını EGT Casino slot ile Deneyimle