delhi rape case: सहेली से मेहदी लगवाने गई महिला के साथ हुआ कांड
- 572 Views
- admin
- June 18, 2023
- देश प्रदेश न्यूज़
rape case video:
दिल्ली के शाहदरा इलाके में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने बेटे के अपहरण की धमकी देकर हवस का शिकार बनाया। इसके अलावा उसने वीडियो भी बना लिए। दिल्ली के शाहदरा जिला के जगतपुरी इलाके में 26 साल की एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि वारदात को उसकी सहेली के पति ने अंजाम दिया है।
rape case:
आरोपी ने उसके मासूम बेटे को गायब करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने महिला की अश्लील वीडियो भी बना ली। बाद में किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देने के अलावा उसकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।
crime news in hindi:
पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़ित महिला परिवार के साथ मयूर विहार फेस-3 में रहती है। इसके परिवार में पति के अलावा एक बेटा है।
Sexual harassment:
ये भी पढ़े : इस चिलचिलाती धुप में क्रमिक अनसन में बैठे सुनहुली ग्राम के किसान
पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि उसकी एक सहेली अपने पति और बहन के साथ जगतपुरी इलाके में रहती है। बुधवार को वह जगतपुरी में अपनी सहेली के घर पर मेहंदी लगवाने के लिए बेटे के साथ आई थी।
kidnapping:
ये भी पढ़े :किसानो के लिए खुशियों भर के आया जून महीना
सहेली के घर पहुंचने पर पता चला कि वह घर नहीं है। वहां उसका पति मौजूद था। उसने बताया कि वह किसी काम से बाहर गई है। इसके बाद आरोपी पीड़िता के बेटे को चॉकलेट दिलाने के बहाने घर से बाहर ले गया और उसे किसी के पास छोड़ आया।
crime news:
आरोपी ने वापस घर आने के बाद पीड़िता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसके बेटे को गायब कराने की धमकी दी। यह सुनकर पीड़िता बुरी तरह से डर गई। इसके बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
ये भी पढ़े :फिल्म आदिपुरुष के निर्माता के घर में पुलिस का तहलका
उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। किसी को कुछ भी बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता डरी सहमी बेटे को लेकर घर आ गई। बाद में उसने हिम्मत कर पुलिस को खबर दी। खबर मिलने के बाद पुलिस ने महिला की काउंसलिंग कराई।
- delhi rape case,rape case video,rape case,porn videos,
Sexual harassment, sexual abuse, crime news in hindi, crime news, crime news - today in hindi, rape,kidnapping, crime in delhi, Delhi NCR News in Hindi, Latest Delhi NCR News in Hindi, Delhi NCR Hindi Samachar,
Recent Posts
- Gerçek para oyunlarında güvenilir yatırım ve hızlı çekim 1King casino’da
- En Yeni Oyunlar ve Yuksek Kazanclar Alev’de!
- Black Friday : comment les jeux gratuits en ligne transforment les novices en gagnants
- Youwin en iyi bahis sitesi güncel giriş adresi nerede? Öğren 🔍
- EGT Casino slot Turkiye – sansını EGT Casino slot ile Deneyimle



