चीन ने चला भारत के साथ नापाक चाल………….
चीनी जासूसी जहाज की मौजूदगी को देखते हुए भारत मिसाइल परीक्षण की योजना पर आगे बढ़ेगा या नहीं। हिंद महासागर क्षेत्र में जासूसी जहाज की मौजूदगी की खबरों पर अब तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।
बंगाल की खाड़ी में भारत द्वारा लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण से पहले चीन बेचैनी साफ नजर आने लगी है। चीन का जासूसी जहाज ‘युआन वांग 5’ हिंद महासागर क्षेत्र में दाखिल हो चुका है। यह जहाज विभिन्न निगरानी और खुफिया उपकरणों से लैस है। सूत्रों के अनुसार मंगलवार को बताया कि बैलिस्टिक मिसाइल और सेटेलाइट निगरानी में सक्षम चीनी जहाज की आवाजाही पर भारतीय नौसेना नजर रखे देखा गया है।

ऑस्ट्रेलिया मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार , चीन का पोत पहले मलयेशिया की तरफ बढ़ रहा था, पर जैसे ही मिसाइल परीक्षण के लिए नोटम (नोटिस-टू-एयरमैन) जारी हुआ, यह मुड़कर हिंद महासागर में पहुंच गया। मिसाइल परीक्षण से पहले संभावित अवरोध को रोकने के लिए नोटम जारी किया जाता है। भारत ने जो नोटम जारी किया है, उसमें 15-16 दिसंबर को 5400 किमी की रेंज का जिक्र है। इस सैन्य जासूसी पोत को लेकर चीन की सफाई है कि यह समुद्री शोध जहाज है।

भारतीय नौसेना ने बताया कि सैटेलाइट और टोही विमानों से चीनी जहाज पर नजर रखी जा रही है। भारतीय नौसेना ने कहा था, चीनी घुसपैठ नई बात नहीं है। लेकिन, नौसेना अपने रणनीतिक हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। समुद्री रास्तों की जानकारी रखने वाले पोर्टल मरीन ट्रैफिक के मुताबिक, युआन वांग-5 इंडोनेशिया की सुंडा खाड़ी से हिंद महासागर में घुसा है। यह अग्नि-3 मिसाइल की उड़ान के रास्ते के बेहद करीब मौजूद है।अगस्त में हंबनटोटा बंदरगाह पर जहाज के ठहराव ने भारत और श्रीलंका के बीच राजनयिक विवाद उत्पन्न कर दिया था। ओपन सोर्स इंटेलिजेंस विशेषज्ञ डेमियन साइमन ने ट्वीट किया, चीन का मिसाइल और उपग्रह निगरानी जहाज ‘युआन वांग 5’ हिंद महासागर क्षेत्र में प्रवेश कर गया है।
ये भी पढ़े:-दिल्ली में काम काज पर लगाई रोक जाने पूरी वजह………
हिंद महासागर क्षेत्र में जासूसी जहाज की मौजूदगी की खबरों पर अब तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है। निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार, भारत ने हाल में एक मिसाइल परीक्षण के बारे में नोटिस जारी किया है। यह स्पष्ट नहीं है कि चीनी जासूसी जहाज की मौजूदगी को देखते हुए भारत मिसाइल परीक्षण की योजना पर आगे बढ़ेगा या नहीं।विशेषज्ञों के मुताबिक, चीनी जहाज को आखिरी बार इंडोनेशिया के सुंडा जलडमरूमध्य में देखा गया था। हिंद महासागर में चीनी जहाज की यात्रा चीनी सेना और अनुसंधान जहाजों द्वारा इस क्षेत्र में बढ़ती गतिविधियों को लेकर चिंताओं के बीच हुई है। इस क्षेत्र में चीन की बढ़ती गतिविधियों पर चिंताओं की पृष्ठभूमि में भारत हिंद महासागर में समान विचारधारा वाले देशों के साथ रक्षा और सुरक्षा संबंधों को मजबूत कर रहा है।

चीन की चालबाजी का कारण भारत आगामी दिनों में मिसाइल टेस्ट करना है। कुछ महीने पहले चीन ने इसी तरह का एक जासूसी जहाज श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह पर डॉक किया था। मीडिया रिपोर्ट के के खबरों के अनुसार चीनी नौसेना द्वारा समुद्र में तैनात किए जा रहे जासूसी जहाज एक ही कैटेगरी के हैं। ये जहाज युआन वांग 5 बैलिस्टिक मिसाइल और उपग्रह पर नजर रख सकते हैं। 4 नवंबर को मरीन ट्रैफिक (MarineTraffic) ने बताया था कि चीनी जासूसी जहाज युआन वांग 5 हिंद महासागर में प्रवेश कर चुका है और फिलहाल बाली के तट पर मौजूद है। मरीन ट्रैफिक एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जो जहाजों की आवाजाही को ट्रैक करता है। युआन वांग 5 बैलिस्टिक मिसाइल और उपग्रह पर नजर रखने में सक्षम माना जाता है।
- According to Australia media report
- Ballistic missile tests
- China
- china spy ship
- Chinese ship capable of satellite surveillance
- Chinese spy ship
- india defence
- India missile test
- India News in Hindi
- india's ballistic missile test
- indian ocean
- Latest India News Updates
- Oceanic research ship
- Ship 'Yuan Wang 5' Indian Ocean
- Spy ship in Indian Ocean region
Recent Posts
- Gerçek para oyunlarında güvenilir yatırım ve hızlı çekim 1King casino’da
- En Yeni Oyunlar ve Yuksek Kazanclar Alev’de!
- Black Friday : comment les jeux gratuits en ligne transforment les novices en gagnants
- Youwin en iyi bahis sitesi güncel giriş adresi nerede? Öğren 🔍
- EGT Casino slot Turkiye – sansını EGT Casino slot ile Deneyimle