बिग बॉस के घर में खाना ना बनाने से,घर के सभी सदस्य सदमे में ?
बिग बॉस सीजन 16: टेलीविजन का सबसे विवादित और चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन में दर्शकों को लगातार काफी कुछ अनोखा देखने को मिल रहा है। नए एपिसोड के साथ ही दर्शक हर दिन नई हंगामे और बवाल का मजा उठा रहे हैं। बिग बॉस के घर में रिश्तों के बनने और बिगड़ने का सिलसिला सबसे पुराना है। बिग बॉस के इस एपिसोड में एक बार फिर ऐसा ही कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला है इस एपिसोड की पक्की सहेली कही जाने वाली प्रियंका और अर्चना के बीच जमकर झगड़ा दर्शको को देखने को मिली।

दरअसल, घर के नए कप्तान गौतम अर्चना और प्रियंका को एक साथ ही किचन पर ड्यूटी लगा दिया था। लेकिन काम करने के तौर-तरीकों की वजह से दोनों दोस्तों के बीच तू-तू मैं-मैं दर्शको को देखने को मिली है। सोमवार को बिग बॉस का प्रसारित एपिसोड में देखने को मिला कि शेखर सुमन बिग बॉस बुलेटिन लेकर हाजिर हुए। इस एपिसोड शेखर ने घर के सदस्य शिव को एक अपनी क्रिकेट टीम बनाने को कहा, जिस पर शिव ने प्रियंका को बेस्ट फील्डर का अवार्ड दिया है।
ये भी पढ़े:-लोगो के विश्वास का पुल चढ़ते ही ढह गया ?
क्योकि प्रियंका घर के हर एक मुद्दे में अपनी राय रखने के लिए पूरे घर में मशहूर हैं? यही वजह है कि शिव ने उन्हें बेस्ट फील्डर करार दिया प्रियंका सभी के फटे में अपनी टांग अड़ाती हुए नजर आती रहती है। इस पर अपनी सफाई देते हुए प्रियंका ने कहा कि हर किसी का अपना-अपना एक नजरिया होता है। प्रियंका की इस बात को लेकर बगल में बैठी अर्चना अचानक ही शेखर सुमन के सामने आटा गूंथने वाला किस्सा सुनाने लगती हैं। जिसके बाद प्रियंका-अर्चना के बीच जमकर बहस शुरू हो जाती है।

इस दौरान प्रियंका-अर्चना एक-दूसरे को काफी भला-बुरा कहते हुए नजर आए। प्रियंका अंत में चिल्लाते हुए अर्चना से कहती है कि मैं तुमसे काम नहीं सीखूंगी। तुम खुद जाकर 50 रोटियां बना लेना। इसके बाद प्रियंका गौतम से कहती हैं कि वह किचन में अर्चना के साथ काम नहीं करेंगी क्योंकि तमाशे कर रही हैं औरअपनी हरकतें दिखने से बाज नहीं आ रही हैं। प्रियंका ने यह भी कहा कि झगड़ा करने के लिए उन्हें कोई नहीं मिल रहा तो वह मेरे पास आ रही हैं। दूसरी तरफ अर्चना लगातार प्रियंका को गौतम की चमची कहते हुए प्रवोक करते नजर आईं। इस पर प्रियंका और भड़क जाती हैं और कहती हैं कि ये मेरे साथ पहली बार भिड़ी है, अब मैं इसको बताती हूं।
Recent Posts
- Gerçek para oyunlarında güvenilir yatırım ve hızlı çekim 1King casino’da
- En Yeni Oyunlar ve Yuksek Kazanclar Alev’de!
- Black Friday : comment les jeux gratuits en ligne transforment les novices en gagnants
- Youwin en iyi bahis sitesi güncel giriş adresi nerede? Öğren 🔍
- EGT Casino slot Turkiye – sansını EGT Casino slot ile Deneyimle