अनुपम खेर के साथ “हम आपके हैं कौन ” की शूटिंग से पहले घटी ऐसे घटना जिसने बदल दी उनकी दुनिया
- 347 Views
- Anurag Singh
- December 31, 2022
- Uncategorized लाइफस्टाइल
अनुपम खेर बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता है | उन्होंने लगभग 530 फिल्म में काम किया है | अनुपम खेर ने अपने कैरियर में सभी तरह के किरदार निभाए है | “हम आपके है कौन ” फिल्म को 28 साल हो चुके है | “हम आपके हैं कौन” में अनुपम खेर के किरदार को कौन भूल सकता है | मगर उस किरदार को निभाने से पहले उनके साथ एक ऐसी घटना घटी जिसने उनकी पूरी ज़िंदगी बदल कर रख दी | आइये जानते है इस बारे में …

हम आपके हैं कौन फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले, अनुपम खेर एक बार अपने मित्र अनिल कपूर के घर में बैठे थे तभी उनके फ्रेंड की पत्नी सुनीता ने उनसे कहा की ,” अनुपम तुहारी एक आँख पलक (blink ) नहीं झपका रही “| bollywood अनुपम खेर ने तब कहा शायद थकावट की वजह से है ऐसा , और उन्होंने इसे नज़रअंदाज़ कर दिया | अगले दिन सुबह मुँह धोते वक़्त उनके मुँह से अपने आप लार बाहर गिरने लगी और उनका चेहरा बाई तरफ सिकुड़ना लगा , उन्हें कुछ डर लगने लगा तो वे डॉक्टर के पास गए |
डॉक्टर ने उन्हें बताया की उनके चेहरे में लकवा (facial paralysis ) मार गया है , उन्हें २ महीने पूरी तरह आराम करना होगा और life saving दवाइया लेनी होगी | अनुपम खेर को ये सुनकर बहुत बड़ा झटका लगा | उनकी अगले दिन हम आपके हैं कौन की शूटिंग थी | अनुपम खेर अपना लकवा वाला चेहरा लेके शूटिंग पर गए तो सभी ने ये सोचा की वो एक्टिंग कर रहे है | परन्तु जब उन्होंने सुच बत|या तब सभी लोग चिंतित हो गए | लकिन अनुपम खेर ने उस वक़्त बहादुरी दिखाई उन्होंने सोचा अगर वो इस वजह से काम बंद कर देंगे तो वो ज़िंदगी भर बीमारी के डर में जियेंगे और छोटी छोटी बीमारियों में भी काम बंद करना पड़ेगा | उनकी उस दिन दिखाई गयी हिम्मत का परिणाम हम सब आज देख रहे है की वो कितनी उचाई पर पहुंच गए है | अनुपम जी ने इस घटना का जिक्र खुद एक इंटरव्यू में किया है |
दोस्तों आपको ये जानकारी कैसी लगी हमे कमेंट करके अवश्य बताये |
धन्यवाद
Recent Posts
- Gerçek para oyunlarında güvenilir yatırım ve hızlı çekim 1King casino’da
- En Yeni Oyunlar ve Yuksek Kazanclar Alev’de!
- Black Friday : comment les jeux gratuits en ligne transforment les novices en gagnants
- Youwin en iyi bahis sitesi güncel giriş adresi nerede? Öğren 🔍
- EGT Casino slot Turkiye – sansını EGT Casino slot ile Deneyimle