banda news : पिता के लिए पुत्र बना हैवान ,पुत्र की हैवानियत से पुरे गॉँव में डर का माहौल
- 266 Views
- admin
- March 13, 2023
- उत्तर प्रदेश न्यूज़ प्रदेश न्यूज़ बाँदा की खबर
banda news today:
बांदा जिले में कोतवाली देहात क्षेत्र के महोखर में हुई बुजुर्ग पुजारी की हत्या का पुलिस ने करीब 36 घंटे में खुलासा कर दिया। संपत्ति के लालच में पुत्र ने अपने दो अन्य साथियों के साथ पुजारी पिता की धारदार हथियार से हत्या की थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व लाठी बरामद कर ली।
शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी अभिनंदन ने बताया कि महोखर गांव में पुजारी शत्रुघ्न तिवारी की हत्या जमीन आदि संपत्ति के लालच में की गई। गांव के ही कामता तिवारी व राजू तिवारी ने मृतक पुजारी शत्रुघ्न के पुत्र विपिन तिवारी को लालच दिया और फिर साथ में मिलकर घटना अंजाम दी।
आरोपी पुत्र के हवाले से एसपी ने बताया कि विपिन स्मैक व शराब का लती था। पिता से अक्सर पैसे मांगता था। इस पर आए दिन पिता-पुत्र के बीच विवाद होता था। घटना से पूर्व परचून की दुकान में गांव के ही कामता व राजू कुशवाहा ने पूर्व नियोजित तरीके से शत्रुघ्न की जमीन कब्जाने के उद्देश्य से विपिन तिवारी को शराब पिलाई।
ये भी पढ़े :लोगो के देखते -देखते इंसान को रौदते हुई निकल गई ट्रेन
up banda news:
उसने कहा कि पिता शत्रुघ्न से राजू कुशवाहा का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आए दिन पैसे मांगता है। पिता को रास्ते से हटा दिया जाए, तो राजू से चल रहा जमीन का विवाद हल हो जाएगा और तुम्हें पिता की पूरी संपत्ति मिल जाएगी। इसी लालच में तीनों ने साजिश रच डाली।
तीनों पड़ोसी की दीवार फांदकर घर के अंदर दाखिल हुए और लाठी व कुल्हाड़ी से शत्रुघ्न की हत्या कर दी। उसी रास्ते से भाग निकले। योजनाबद्ध तरीके से विपिन तिवारी सुबह पिता को जगाने पहुंचा और शोर मचाकर हत्या होने की बात कही। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
देहात कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत महोखर में बुधवार देर रात पुजारी की बेरहमी से हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। संपत्ति के लालच में पुत्र ने ही पिता की हत्या की थी। उसने गांव के दो अन्य लोगों के साथ मिलकर साजिश रची थी।
- all hindi in news
- banda news
- banda news hindi
- Banda News in Hindi
- banda news live
- Banda News Today
- Breaking News in Hindi
- Hindi news
- Hindi Samachar
- Kotwali Dehat
- latest breaking news in hindi
- Latest News in Hindi
- Mahokhar
- murder of elderly priest
- news headlines in hindi
- news in hindi
- police
- police arrested all the three accused
- Police Line Auditorium
- SP Abhinandan
- today banda news
- today breaking news in hindi
- top news in hindi
- up banda news
Recent Posts
- Gerçek para oyunlarında güvenilir yatırım ve hızlı çekim 1King casino’da
- En Yeni Oyunlar ve Yuksek Kazanclar Alev’de!
- Black Friday : comment les jeux gratuits en ligne transforment les novices en gagnants
- Youwin en iyi bahis sitesi güncel giriş adresi nerede? Öğren 🔍
- EGT Casino slot Turkiye – sansını EGT Casino slot ile Deneyimle

