banda news: वृद्ध को मारपीट में किया घायल, वृद्ध ने तोडा दम
- 405 Views
- admin
- April 30, 2023
- उत्तर प्रदेश न्यूज़ प्रदेश न्यूज़ बाँदा की खबर
banda news today :
बांदा। यह घटना मटौंध थाना क्षेत्र के आलमखोर गांव की है। बताया जा रहा है कि होली पर हुआ था झगड़ा,जिसमें वृद्ध के सिर में बल्ली मारी थी।जिससे वृद्ध बहुत ज्यादा घायल हो गया था। घरवाले उसका इलाज करवाने कानपूर ले गए ,और वहीं उसका इलाज हो रहा था।मारपीट में घायल वृद्ध ने घर में दम तोड़ दिया।एक माह से कानपुर में उसका इलाज चल रहा था। 10 दिन पहले ही उसको घर लेकर आए थे।
मटौंध थाना क्षेत्र के आलमखोर गांव निवासी सुखदेव यादव (80) होली के त्योहार पर घर से अपने खेत जा रहे थे।
up banda news:
तभी रास्ते में गांव का ही एक युवक जिसका नाम था पुष्पेंद्र। वह शराब पीकर उनके घर के सामने आया और बहुत ही भला बुरा सुनाने लगा।उनके दरवाजे पर शराब के नशे में गाली गलौज कर रहा था। थोड़ी देर तो बर्दाश्त किया लेकिन जब वो मान ही रहा था तो उन्होंने उसे मना किया ये सब कहने और करने से।
ये भी पढ़े :जिया खान सुसाइड केस को लेकर सूरज पंचोली बड़ी मुश्किलें
परन्तु फिर भी वह नहीं माना और उल्टा उन्हें ही गाली देने लगा जिसके बाद धीरे-धीरे झगड़ा और बढ़ गया। दोनों के बीच बहुत ही ज्यादा विवाद हो गया। उसी समय पुष्पेेंद्र का पिता मंगल भी आ गया और दोनों ने मिलकर सुखदेव की पिटाई और सिर में बल्ली मार दिया।
banda news live:
जिससे वृद्ध के सिर में बहुत ज्यादा चोंट आ गयी। जिसके बाद उसके परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां के डॉक्टरों ने हालत को गंभीर देखते हुए वहां से कानपुर के लिए रेफर कर दिया था।
कानपुर में उसका एक माह तक इलाज चला। जब डॉक्टरों को उसकी हालत में सुधार देखने को मिला तो उन्होंने वृद्ध के घरवालों से कह दिया कि मरीज को अब आप अपने घर ले जा सकते हैं। इसके बाद घरवाले उसको घर ले आये। अभी सिर्फ 10 दिन पहले ही पुत्र वृद्ध को घर लेकर आया था। शुक्रवार की रात को ही वृद्ध ने अपना दम तोड़ दिया।
today banda news:
उनके बेटे जयस्वरूप ने बताया कि उसने मटौंध थाने में आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। और यह भी बताया कि छह माह पहले आरोपी पिता-पुत्र की गाय ने उनका भूसा भी खा लिया था। इस बात को लेकर भी उनके बीच विवाद हुआ था। और शायद इसी बात का बदला उन्होंने मौका देखकर लिया हैं। मटौंध थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि उनकी पहले कि हुई मारपीट की रिपोर्ट दर्ज है। इसके आगे कि कार्यवाही नियमानुसार की जाएगी । वृद्ध का पोस्टमार्टम करवाया गया है। जिसकी रिपोर्टं आने के बाद उन आरोपियों पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
Recent Posts
- Gerçek para oyunlarında güvenilir yatırım ve hızlı çekim 1King casino’da
- En Yeni Oyunlar ve Yuksek Kazanclar Alev’de!
- Black Friday : comment les jeux gratuits en ligne transforment les novices en gagnants
- Youwin en iyi bahis sitesi güncel giriş adresi nerede? Öğren 🔍
- EGT Casino slot Turkiye – sansını EGT Casino slot ile Deneyimle


