banda news : दोस्तों के ज्यादा नंबर आने से छात्र ने ट्रेन से कटकर दी जान
- 237 Views
- admin
- April 27, 2023
- उत्तर प्रदेश न्यूज़ प्रदेश न्यूज़ बाँदा की खबर
banda news today:
छात्र ने ट्रेन से कटकर दी जान , वजह थी दोस्तों के ज्यादा नंबर , जाँच पड़ताल में लगी पुलिस
यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के बंगालीपुरा निवासी हेमंत कुमार (16) की है जिसने मंगलवार की शाम को क्योटरा रेलवे क्रासिंग में ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। छात्र का शव रेलवे क्रासिंग पर मिला । बताया जा रहा है कि मृतक यूपी बोर्ड में 10 वीं का छात्र था परन्तु जब उसका रिजल्ट खुला और उसने देखा कि उसके दोस्तों के उससे ज्यादा नंबर आये हैं तो वह यह सह नहीं सका कि उसके ही साथ पढ़ने वाले उसके दोस्त इतने अच्छे नंबर लेकर आये हैं और उसके इतने कम इसीलिए उसने ट्रेन से कटकर खुदखुशी कर ली।
सोशल मीडिया पर यह खबर जब वायरल हुई तो उसके परिजनों को पता लगा कि यह उनका ही लड़का हैं। फिर उन्होंने पुलिस में खबर दी और पुलिस को लेकर घटना स्थल पर पहुंचे जहाँ पहुंच कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुद्धवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया हैं।
बताया जा रहा हैं कि मृतक ने 10 वीं बोर्ड परीक्षा में 60 % अंको से पास किया था परन्तु दोस्तों के नंबर ज्यादा आ जाने की वजह से उसने खुदखुशी कर ली।मृतक का नाम हेमंत हैं और उसके पिता का नाम अजय कुमार हैं। उसके पिता ने बताया की हेमंत सरस्वती प्रकाश मंदिर जो की कालूकुआं के पास हैं वहीं कक्षा 10 वीं में पढता था।
मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकला
उसके पिता ने बताया की 10 वीं का रिजल्ट जब घोषित हुआ तो उसने अपना रिजल्ट देखा जिसमें की उसके नंबर 60 % थे और उसके साथियों के 80 % नंबर थे। जब उसने यह देखा तो वह बहुत उदास हो गया उसका मन निराश हो गया था। रिजल्ट को देखने के बाद उसने अपनी माँ कविता से कहा की मुझे संकट मोचन मंदिर दर्शन करने के लिए जाना हैं। यह कहकर वह घर से निकल आया था।
पुलिस ने कहा ‘ खुदखुशी कोई समाधान नहीं
संकट मोचन मंदिर के दर्शन करके वह वहाँ से रेल पटरी चला गया और वहाँ उनसे ट्रेन के कटकर अपनी जान दे दी। पूछताछ से पता चला की उसके पिता मंडी समिति में गेहूँ के गोदाम की देखरेख काम काम करते हैं। उनकी यह नौकरी प्राइवेट हैं न की सरकारी। बताया जा रहा हैं की मृतक छात्र दो भाई थे ,जिसमे की वह छोटा था। इस घटना पर पुलिस ने कहा हैं की आत्महत्या कोई समाधान नहीं है। यह करना तो बहुत ही नासमझी का काम है।
Recent Posts
- Gerçek para oyunlarında güvenilir yatırım ve hızlı çekim 1King casino’da
- En Yeni Oyunlar ve Yuksek Kazanclar Alev’de!
- Black Friday : comment les jeux gratuits en ligne transforment les novices en gagnants
- Youwin en iyi bahis sitesi güncel giriş adresi nerede? Öğren 🔍
- EGT Casino slot Turkiye – sansını EGT Casino slot ile Deneyimle


