banda new : मसहूर पहलवान हत्या करवाने की आशंका
- 212 Views
- admin
- January 22, 2023
- उत्तर प्रदेश न्यूज़ प्रदेश न्यूज़ बाँदा की खबर
banda new: गोशाला कर्मी के पुत्र ने पिता की हत्या कर शव फंदा से लटकाने का आरोप लगाया है। शुक्रवार की शाम गोशाला के अंदर फंदे से शव लटका मिला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के मुंगुस गांव निवासी चंद्रपाल यादव (60) का शव गोशाला के अंदर टीन से रस्सी के फंदे पर शुक्रवार की रात लटका मिला था। काफी देर इंतजार के बाद जब गोशाला कर्मी घर नहीं पहुंचा तो पुत्र महेश ने गोशाला जाकर देखा तो यह फंदे से लटका मिला था।
पुत्र ने बताया कि उसके पिता पूर्व पहलवान थे। वह दो भाई हैं। पिता की अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर शव को फंदे से लटकाया है। थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। जांच की जा रही है।
ये भी पढ़े : बहुत जल्द राहुल गाँधी बनाने जा रहे है दूल्हा
बाँदा की दूसरी दिल को दलाल देने वाली खबर बांदा/मटौंध। झपकी आने से गिट्टी लेने जा रहे ट्रक के चालक ने दूसरे ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाले ट्रक चालक की स्टीयरिंग में फंसकर मौके पर मौत हो गई। उसके साथी के अलावा दूसरे ट्रक के चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कटर मशीन से स्टीयरिंग काटकर शव निकाला गया।
प्रतापगढ़ जिले के पट्टी थाना क्षेत्र के चितावनपुर गांव निवासी रामजतन यादव उर्फ जय गुरुदेव (48), ड्राइवर रामबदर (55) निवासी गांव गहरापुर थाना मुरैनी जिला सुल्तानपुर के साथ गिट्टी लेने कबरई जा रहा था। मटौंध थाना क्षेत्र के खड्डी तिगैला तिराहे पर चालक रामजतन को झपकी आ गई। इससे ट्रक लहराकर सड़क किनारे खड़े डस्ट लादे ट्रक से भिड़ गया।
रामजतन की स्टीयरिंग में फंसकर मौत हो गई। साथी ड्राइवर रामबदर घायल हो गया। हादसे में डस्ट लादे ट्रक के ड्राइवर शेषमणि मिश्रा (35) निवासी फैजाबाद और क्लीनर देवेंद्र कुमार (30) निवासी फैजाबाद घायल हो गए। तीनों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रामबदर ने बताया कि रामजतन की तीन पुत्रियों और एक पुत्र हैं। तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि शव को कटर मशीन से काटकर निकाला गया है। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों को भी सूचना दी गई है।
Recent Posts
- Gerçek para oyunlarında güvenilir yatırım ve hızlı çekim 1King casino’da
- En Yeni Oyunlar ve Yuksek Kazanclar Alev’de!
- Black Friday : comment les jeux gratuits en ligne transforment les novices en gagnants
- Youwin en iyi bahis sitesi güncel giriş adresi nerede? Öğren 🔍
- EGT Casino slot Turkiye – sansını EGT Casino slot ile Deneyimle