बाँदा: दो दिनों के बाद भी हत्या का आरोपी फरार?……
- 286 Views
- admin
- November 18, 2022
- उत्तर प्रदेश न्यूज़ प्रदेश न्यूज़ बाँदा की खबर
बाँदा : बबेरू थाना क्षेत्र के निभौर गांव के तरसिया डेरा में मंगलवार की रात एक युवा किसान की चापड़ से की गई हत्या के मामले में पुलिस प्रेमप्रसंग को आधार बनाकर हत्यारोपी नौकर की तलाश में लगी है। घटना के 24 घंटे गुजरने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली के खाली रह गए हैं। गुरुवार को गांव में मृतक राजू के शव का अंतिम संस्कार कराया गया है। इसके साथ ही मृतक की बहन की शादी की डेट आगे कर दी गई है।
तरसिया डेरा में मंगलवार की रात आरोपी नौकर रामरूप निषाद निवासी मझींवा का मजरा भटौली ने एक अन्य साथी के साथ किसान देवलाल और राजू पर चापड़ से वार किए थे। इसमें राजू की मौत हो गई थी। जबकि देवलाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। थाना में देवलाल ने नौकर रामरूप समेत एक अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ये भी पढ़े:-श्रद्धा का शव ना ढूढ़ पाने में पुलिस की बढ़ी मुश्किलें…….
घटना को लेकर पुलिस ने मृतक राजू की बहन का मोबाइल फोन अपने कब्जे में लिया है। मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खोजी जा रही है। उधर, एक सप्ताह पूर्व हत्या के आरोपी रामरूप और मृतक राजू के बीच विवाद भी हुआ था। पोस्टमार्टम के बाद गांव में ही मृतक राजू के शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है।
बहन की सगाई फिलहाल टाल दी गई है। बबेरू थाना प्रभारी पंकज सिंह का कहना है कि आरोपी के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
- all hindi in news
- aquesd
- Arrested
- baberu ki khabar
- Baberu Kotwali
- baberu local news
- banda crime news
- banda news
- Banda News in Hindi
- Banda News Today
- Breaking News in Hindi
- Hindi news
- Hindi Samachar
- latest breaking news in hindi
- Latest News in Hindi
- murder
- news headlines in hindi
- news in hindi
- not
- today breaking news in hindi
- top news in hindi
- बांदा न्यूज़
- बांदा समाचार
Recent Posts
- Gerçek para oyunlarında güvenilir yatırım ve hızlı çekim 1King casino’da
- En Yeni Oyunlar ve Yuksek Kazanclar Alev’de!
- Black Friday : comment les jeux gratuits en ligne transforment les novices en gagnants
- Youwin en iyi bahis sitesi güncel giriş adresi nerede? Öğren 🔍
- EGT Casino slot Turkiye – sansını EGT Casino slot ile Deneyimle