चोरनी से शादी कि और बदले में चोरनी 4 घंटे बाद जेवर और नकदी लेकर फरार हुई?
- 290 Views
- admin
- November 18, 2022
- उत्तर प्रदेश न्यूज़ प्रदेश न्यूज़ बाँदा की खबर
शर्दियों का मौसम आ गया और साथ ही शादियों का अवसर आ गया है। क्यों की आप लोग सब जानते है और आप यह सोच रहे होंगे किये सब तो पता है? फिर भी हम आपको बात देते है,कि आप लोगो के फिल्मो में देखा होगा कि कैसे एक लड़की कई सरे लडको से शादी करके घर से गहने और पैसे लेकर भाग जाती है?और आप लोगो ने सुना ही होगा कई शहरों से ऐसी ही खबर आ चुकी है।

ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बाँदा जिले से आई है। चट मंगनी और पट ब्याह के चक्कर में महोबा के एक युवक से फस गया है। लुटेरी दुल्हन रुपये और गहना लेकर बीच रास्ते से परिजनों के साथ भाग गई। पीड़ित ने बिसंडा थाना में आरोपीयो के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महोबा जिले के कुलपहाड़ तहसील के नौगांव पोस्ट स्थित ग्राम खमा निवासी मुरारीलाल के जानकारी के अनुसार, अपने बेटे मदनपाल की शादी के लिए रिश्ता खोज रहे थे।
गांव के निवासी राजेश के जरिए उसके साढ़ू हरगोविंद निवासी मसूदपुरा के निवासी से मुलाकात करके बातचीत हुई। उन्होंने चित्रकूट में रैपुरा के भौरी निवासी कौशल यादव से मुलाकात कराई। कौशल यादव ने बेटे की शादी कराने का वादा भी किया। लड़की दिखाने के लिए भरतकूप बुलाया गया। भरतकूप में एक ही परिवार की दो लड़कियां दिखाईं गई। लेकिन दोनों में एक भी लड़की पसंद नहीं आई।
ये भी पढ़े:-बाँदा: दो दिनों के बाद भी हत्या का आरोपी फरार?
इस पर दूसरे दिन दो और लड़कियां को दिखाने को कहा गया। दूसरे दिन अतर्रा बुलाया गया, अतर्रा से कौशल के साथ पारा गांव गए। पारा गांव में स्थित सुशील के घर ले गया। वहां दो लड़कियां 24 वर्षीय काजल और 21 वर्षीय पूजा को दिखाया गया। बड़ी लड़की काजल पसंद आ गई। एक महीने के बाद शादी की बात कही गई।
तो कौशल बोला- इतने दिन नहीं रुकेंगे। आज ही दोनों की शादी करनी होगी। शादी में कपडे और गहने आदि खरीदने के लिए 50 हजार रुपए मांगे। कौशल की बात पर यकीन कर मुरारीलाल ने 50 हजार रुपये दे दिए। उसी दिन में ही एक-दूसरे को वरमाला पहना कर शादी हुई,उसी दिन विदाई भी हो गई।
ये शादी बौद्ध धर्म के नियमो के अनुसार हुई
मुरारीलाल के मुताबिक, शादी बौद्ध धर्म के अनुसार कराई गई थी। उसी दिन विदाई में दुल्हन के साथ उसकी छोटी बहन पूजा और चाचा सुशील ने साथ चलकर घर देखने की बात कही। इसपर मुरारीलाल और उनका बेटा राजी हो गया। सभी ऑटो से अतर्रा के लिए सवार हुए। बीच रास्ते में सुशील ने मुरारीलाल से कहा कि पूजा के लिए कपड़े खरीद दो। इस पर रास्ते में बाजार में खरीददारी के लिए उतरे। दुल्हन काजल और पूजा एक दुकान से दूसरी दुकान कपड़े देखने के बहाने खरीदारी करते हुए बाजार से भाग गईं।

जब काजल और पूजा कहीं दिखाई नहीं दीं तो उसका चाचा सुशील खोजने लगा। दोनों को खोजने में सुशील भी आंखों से ओझल हो गया।जब ठगी का अहसास होने पर मुरारीलाल और उनका बेटा पारा गांव पहुंचा। वहां सुशील, काजल और पूजा में कोई भी नहीं मिला। जानकारी जुटाने पर पता चला कि आरोपित कई लोगों को शादी के बहाने ठग चुके हैं। पीड़ित की तहरीर पर कौशल यादव, सुशील, काजल और पूजा के खिलाफ ठगी और विश्वास हनन की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
- Banda Hindi Samachar
- Banda News in Hindi
- Bisanda police station
- Chat Mangani Pat Bayah
- Crime
- crime news
- Kulpahar Tehsil
- Latest Banda News in Hindi
- Looteri bride
- Looteri bride Kajal
- Madanpal
- mahoba
- Mahoba District
- mahoba news
- Murarilal
- Naugaon
- Report filed against the accused
- up news
- Uttar Pradesh
- Village Khama
- आरोपीयो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
- उत्तर प्रदेश
- कुलपहाड़ तहसील
- ग्राम खमा
- चट मंगनी पट ब्याह
- नौगांव
- बिसंडा थाना
- मदनपाल
- महोबा जिले
- मुरारीलाल
- लुटेरी दुल्हन
- लुटेरी दुल्हन काजल
Recent Posts
- Gerçek para oyunlarında güvenilir yatırım ve hızlı çekim 1King casino’da
- En Yeni Oyunlar ve Yuksek Kazanclar Alev’de!
- Black Friday : comment les jeux gratuits en ligne transforment les novices en gagnants
- Youwin en iyi bahis sitesi güncel giriş adresi nerede? Öğren 🔍
- EGT Casino slot Turkiye – sansını EGT Casino slot ile Deneyimle
