श्रद्धा का शव ना ढूढ़ पाने में पुलिस की बढ़ी मुश्किलें…….
- 283 Views
- admin
- November 17, 2022
- देश प्रदेश न्यूज़
दक्षिण जिला पुलिस के लिए श्रद्धा के शव के टुकड़े ना ढूढ़ पाने की परेशानी का सबब बनता जा रहा है। ऐसे में महरौली पुलिस के साथ-साथ पूरे दक्षिण जिले की पुलिस को तलाशी करने में लगा दिया गया है। पूरे दक्षिण जिले की थाना पुलिस ने बुधवार सुबह ही अभियान शुरू कर दिया था और देर रात तक तलाशी चलाती रही । पुलिस आरोपी को साथ लेकर भी गई थी। हालांकि पुलिस को बुधवार को कोई सफलता नहीं मिल पाई है।
दक्षिण जिला पुलिस ने बुधवार को जंगल के सभी रास्तो को बंद कर कर दिया गया है। जंगल के हर एक रास्ते पर पुलिसकर्मी को तैनात कर कर दिए गए है। किसी भी को भी जंगल के अंदर नहीं जाने दिया रहा था।किसी भी मीडियाकर्मियों को भी जंगल के अंदर नहीं जाने दिया गया। पुलिस अधिकारियों के जानकारियों के अनुसार, जंगल के अंदर जंगली जानवरों के अवशेष भी मिल रहे हैं।घना जंगल होने के कारण यहाँ बहुत ज्यादा जानवर हैं। ऐसे में पुलिस को जानवरों की हड्डियों में अंतर करना मुश्किल हो रहा है।
ये भी पढ़े:-लखनऊ में इस हत्या के पीछे किसका हाथ ?……..
पुलिस को अभी तक श्रद्धा का सिर व धड़ बरामद नहीं हुआ है। आरोपी ये बता रहा है कि उसने श्रद्धा के शव के सभी टुकड़े महरौली के जंगल में फेंके हैं, हालांकि पुलिस अधिकारियों को ये भी आशंका है कि आरोपी ने श्रद्धा के शव के टुकड़े कई और फेंके हो। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तलाशी अभियान बृहस्पतिवार को भी चलाया गया। इस मामले में अन्य जिला पुलिस से भी सहायता मांगी गई है। दक्षिण जिला पुलिस ने पूर्वी जिला पुलिस से भी संपर्क किया है। यहां पर भी शरीर के कई टुकड़े मिले थे।

आरोपी आफताब की पांच दिन की पुलिस रिमांड बृहस्पतिवार को खत्म हो रही है। इस दिन पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी की रिमांड और बढ़वाई जाएगी। पुलिस को अभी और सबूत एकत्रित करने हैं। श्रद्धा के शव के और हिस्से भी बरामद करने हैं।
आरोपी आफताब गुरुग्राम के एक कॉल सेंटर में नौकरी करता था। उसे उसकी हरकतों की वजह से नौकरी से निकाल दिया था। वह नौकरी करने कॉल सेंटर में लगातार नहीं जाता था। एक बार तो वह कई दिन तक वह नौकरी करने नहीं गया था।
- Aftab
- Aftab killed Shraddha
- all hindi in news
- body of shraddha
- Breaking News in Hindi
- Delhi news
- Delhi Police
- Hindi news
- Hindi Samachar
- latest breaking news in hindi
- Latest News in Hindi
- mehrauli jungle
- news headlines in hindi
- news in hindi
- police officials accused
- police station
- Shraddha's dead body pieces
- Shraddha's murder
- shradha aftab
- shradha murdered
- south district police
- today breaking news in hindi
- top news in hindi
- आफताब ने श्रद्धा की हत्या किया
- आरोपी आफताब
- थाना पुलिस
- दक्षिण जिला पुलिस
- दिल्ली समाचार
- पुलिस अधिकारियों
- श्रद्धा के शव के टुकड़े
- श्रद्धा के हत्या
Recent Posts
- Gerçek para oyunlarında güvenilir yatırım ve hızlı çekim 1King casino’da
- En Yeni Oyunlar ve Yuksek Kazanclar Alev’de!
- Black Friday : comment les jeux gratuits en ligne transforment les novices en gagnants
- Youwin en iyi bahis sitesi güncel giriş adresi nerede? Öğren 🔍
- EGT Casino slot Turkiye – sansını EGT Casino slot ile Deneyimle
