वायरल होने के लिए किया ऐसा काम की पुलिस भी सदमे में आ गए
- 253 Views
- rohit singh
- November 1, 2022
- उत्तर प्रदेश न्यूज़ प्रदेश न्यूज़ बाँदा की खबर
सोशल मिडिया का एक ऐसा माहौल बना है जिसमे हर कोई वीडियो बनाकर फेमस होना चाहता है। इसी सब चक्कर में लोग किसी भी तरह के वीडियो बनाकर सोशल मिडिया पर वायरल करते है। आगे चलकर वीडियो के कारण बहुत सी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के बाँदा जिले से आया है।
वीडियो बनाकर वायरल करते ही पुलिस ने युवक को गिरफ़्तार कर लिया है। आइये जानते पूरा मामला क्या है ? बांदा जिले में लाइसेंसी राइफल से ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करना युवक को महंगा पड़ गया है। पुलिस ने खुद संज्ञान लेकर रिपोर्ट दर्ज की और पहचान के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब लाइसेंसी राइफल के निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़े:-टीम इंडिया में बड़ा बदलाव इस खिलाडी को टी-20 का नया कैप्टन बनाया गया ?
दो दिन पूर्व सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में युवक 315 बोर राइफल से हवाई फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि जन साथी मिडिया हॉउस इसकी पुष्टि नहीं करता है। वीडियो बना रहा साथी फायरिंग कर रहे युवक से कह रहा है कि- कारतूस बड़े महंगे हैं, हवा में न उड़ाओ, लेकिन युवक उसकी बात नहीं मान रहा और एक के बाद एक फायर करता रहा।
वायरल वीडियो का कोतवाली नगर पुलिस ने संज्ञान लेकर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की और खोजबीन शुरू कर दी। कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि आरोपी की पहचान अमलोर (पैलानी) गांव निवासी मोहित सिंह के रूप में हुई। रविवार को उसे सिविल लाइन के पास गिरफ्तार कर लिया गया। 151 में चालान भेज दिया गया। अब लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई चल रही है।
I am editor of Jansathi.in from last 2 years. All the posts are my own views which is written by me.