पहले दिनेश कार्तिक और अब उनकी पत्नी ने किया देश का नाम रोशन
- 485 Views
- admin
- August 11, 2022
- खेल ट्रेडिंग देश लेटेस्ट न्यूज़
दिनेश कार्तिक का नाम आजकल चर्चाओं से गुजर रहा है| पहले वह अपनी परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में रहे और अब वह
अपनी पत्नी के किए गए कार्यों को लेकर चर्चा में है| दिनेश कार्तिक का कैरियर क्रिकेट से खत्म ही होने वाला था पर
आईपीएल 2022 में उनकी पारियो ने उनके कैरियर को नया जीवनदान दे दिया| आई पी एल 2022 में उनके जीवन की
एक नई पारी की शुरुआत हुई और इस पारी का गवाह इनकी आई पी एल 2022 की टीम चैलेंजर बेंगलुरु (आरसीबी) बनी
जिसका वह हिस्सा थे |
आरसीबी ने उन्हें एक फिनिशर का रोल अदा करने के लिए टीम में स्थान दिया |एक फिनिशर के
रूप में दिनेश कार्तिक ने आईपीएल 2022 में धोनी की याद ताजा कर दी कि वह कैसे अपनी टीम को हार के मुंह से बाहर
निकाल लाते थे| वैसे तो टीम की जीत में उसके सभी खिलाड़ियों का बराबर का योगदान होता है परंतु आईपीएल 2022 में
आरसीबी की अच्छी परफॉर्मेंस का श्रेय दिनेश कार्तिक को दिया जाए तो यह गलत नहीं होगा | आई पी एल 2022 के बाद
दिनेश कार्तिक को काफी सालों बाद आई पी एल 2022 की परफॉर्मेंस के कारण दिनेश कार्तिक को काफी सालों बाद टीम
इंडिया के लिए भारतीय टीम में जगह मिली| दिनेश कार्तिक ने टीम इंडिया के लिए एक फिनिशर का रोल बहुत अच्छे ढंग
से निभाया उन्होंने इंग्लैंड और वेस्टइंडीज दौरे में अपनी धुआंधार परफॉर्मेंस से टीम इंडिया को जीत दिलाई और भारत का
नाम रोशन किया | भारत अब T20 इंटरनेशनल में प्रथम स्थान पर कायम है|

दिनेश कार्तिक की तरह ही उनकी पत्नी भी एक खिलाड़ी है परंतु वह क्रिकेट की नहीं स्क्वाश की खिलाड़ी है | दिनेश
कार्तिक की पत्नी का नाम दीपिका पल्लीकल | दीपिका पल्लीकल इंटरनेशनल स्तर की स्क्वाश खिलाडी हैं | उन्होंने स्क्वाश
खिलाड़ी सौरव घोसल के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में स्क्वैश के मिक्स डबल प्रतिस्पर्धा में भाग लिया था| उनकी टीम
ने कॉमनवेल्थ गेम 2022 में मिक्स डबल प्रतिस्पर्धा में ब्रोंज मैडल जीतकर देश का नाम रोशन किया और पदक तालिका में
भारत के नाम एक पदक का इजाफा किया |
आपको बता दें दीपिका पल्लीकल दिनेश कार्तिक की दूसरी पत्नी है | दिनेश कार्तिक की पहली पत्नी निकिता बंजारा थी
जिनसे दिनेश कार्तिक का तलाक 2012 में हो गया था |उसके बाद दिनेश कार्तिक ने 2015 में दीपिका पल्लीकल से शादी
की|