bigg boss 16 contestants : बिग्ग बॉस के घर में छाया रहा पठान का जलवा
- 488 Views
- rohit singh
- January 29, 2023
- बिग बॉस मनोरंजक
bigg boss 16:
अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा रखा है। चारों तरफ उनकी ही फिल्म की चर्चा है। वहीं, फिल्म का गाना बेशरम रंग रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में बना हुआ है। बेशरम रंग गाने पर ऐसे तो कई कलाकारों ने डांस किया है और अपने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा किया था। वहीं, हाल ही में बिग बॉस 16 के घर में शुक्रवार का वार एपिसोड में गाने पर डांस देखने को मिला। इस एपिसोड में सुम्बुल तौकीर खान ने जमकर डांस किया। उस दौरान अनिल कपूर और फराह खान घर के अंदर आए थे। सुम्बुल के बेशरम रंग गाने पर डांस की जमकर तारीफ हो रही है। वहीं, अनिल कपूर ने भी सुम्बुल के डांस की तारीफ की।
bigg boss 16 winne:
अनिल कपूर बिग बॉस 16 के शुक्रवार के वार एपिसोड में नजर आए हैं। अनिल कपूर अपनी आने वाली वेब सीरीज द नाइट मैनेजर के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान फराह खान ने अनिल कपूर की मुलाकात घर में बचे सभी कंटेस्टेंट से कराई। अनिल कपूर ने कहा, ‘उन्होंने सुना है कि सुम्बुल काफी अच्छा डांस कर लेती हैं। उनकी फरमाइश के बाद सुम्बुल ने बेशरम रंग गाने पर डांस किया। इस गाने पर सुम्बुल ने जबर्दस्त डांस मूव्स किए, जिससे अनिल कपूर और फराह खान बहुत इंप्रेस हुए। दोनों ने सुम्बुल की जमकर तारीफ की। अनिल कपूर ने सुम्बुल के डांस की सराहना की। फराह खान ने कहा कि तुम इस गाने में दीपिका से कम नहीं लग रही थीं।
ये भी पढ़े :भाभी और देवर का झगड़ा पंहुचा राजनीती मंच तक
bigg boss 16 start date:
सुम्बुल के डांस की तारीफ घर वालों ने भी की। बाकी सभी कंटेस्टेंट ने अनिल कपूर और फराह खान का मनोरंजन किया। वहीं, सुम्बुल का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। सुम्बुल के फैंस भी लगातार इस पर कमेंट करते नजर आए और वीडियो साझा कर रहे हैं। बता दें कि सुम्बुल तौकीर खान बिग बॉस में आने से पहले इमली शो में नजर आ रही थीं। इस शो के जरिए अभिनेत्री ने खूब लाइमलाइट बटोरी। लोगों को सुम्बुल का इमली वाला किरदार खूब पसंद आया।
फिल्म पठान का गाना बेशरम रंग रिलीज होने के बाद से काफी विवादों से घिरा रहा था। इस गाने में दीपिका पादुकोण के द्वारा पहनी गई भगवा रंग की बिकिनी पर काफी हंगामा हुआ था। यहां तक कि फिल्म के गाने और फिल्म को बायकॉट को लेकर काफी वक्त तक विवाद चला। सेंसर बोर्ड ने कुछ बदलाव के साथ फिल्म को रिलीज की मंजूरी दी थी। फिल्म ने दुनिया भर में अब तक 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
I am editor of Jansathi.in from last 2 years. All the posts are my own views which is written by me.
Recent Posts
- Bahis severlere güven veren Betist güncel adres bağlantısı
- Bahis stratejilerini geliştirmek ve kazanmak Mariobet giriş ile eğlenceli
- Aviator ile kumar anlayışına yeni bir boyut kat
- Kazançlı stratejiler Olymp Casino giriş ile
- Посетите оригинальный ресурс онлайн-казино Cat Casino и окунитесь в мир ярких азартных развлечений!

