बाँदा : सोते समय गला काट कर हत्या……….
- 222 Views
- rohit singh
- December 16, 2022
- उत्तर प्रदेश न्यूज़ प्रदेश न्यूज़ बाँदा की खबर
बांदा जिले में एक युवती की अज्ञात लोगों के द्वारा गला रेत कर हत्या कर दी गई। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव में हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव में मुन्ना प्रसाद कुरील की 20 वर्षीय पुत्री भोला देवी की बुधवार की रात गला रेत कर हत्या कर दी गई।परिजनों ने अज्ञात लोगों पर हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र और सीओ राकेश कुमार सिंह भी घटनास्थल पहुंचे। परिजनों से घटना की जानकारी ली।बबेरू कोतवाली क्षेत्र में देर रात घर में सो रही 20 साल की युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह परिजनों ने खून से लथपथ शव देखा, तो पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
ये भी पढ़े:-उत्तर प्रदेश में अब लाखो युवाओ को मिलेगा रोजगार………
युवती भोला देवी (20) पुत्री मुन्ना प्रसाद कुरील अपने घर में अलग कमरे में सोई थी। वहीं, परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरों में सोए थे। देर रात में कोई अज्ञात व्यक्ति घर में घुस आया और घटना को अंजाम दिया। सुबह परिजन उठे, तो कमरे में खून से लथपथ शव देखकर उनके होश उड़ गए।मौके पर डॉग स्कवॉड और फोरेंसिक टीम भी पहुंची।
घर के आसपास जांच पड़ताल की जा रही है। परिजनों ने बताया कि मृतका के तीन बहनें और दो भाई हैं। दो बहनों की शादी हो चुकी है। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि गला रेतकर हत्या की गई है। जांच की जा रही है। पिता ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दिया है।
I am editor of Jansathi.in from last 2 years. All the posts are my own views which is written by me.