banda news : पुलिस ने दहशत का माहौल फैलाने वालो को पकड़ा
- 321 Views
- rohit singh
- April 25, 2023
- उत्तर प्रदेश न्यूज़ प्रदेश न्यूज़ बाँदा की खबर
banda news today:
कोतवाली देहात पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी जंगल में शस्त्र बनाकर बेचते थे। बड़ी तादाद में निर्मित और अर्ध निर्मित तमंचे व कारतूस तथा उपकरण बरामद हुए हैं। मुख्य आरोपी का पुलिस ने आपराधिक इतिहास बताया है।
up banda news:
पुलिस लाइन सभागार में एसपी अभिनंदन ने मीडिया वार्ता में बताया कि कोतवाली देहात पुलिस ने शनिवार को सुबह चहितारा गांव स्थित जंगल में दबिश देकर अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। बड़ी तादाद में बने-अधबने असलहे बरामद हुए। बबेरु व बिसंडा के रहने वाले तीन आरोपी यहां आकर जंगल में शस्त्र बनाते थे। घेराबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
banda news live:
इनमें निभौर (बबेरू) गांव निवासी देवलाल निषाद उर्फ पडेरी, बिसंडा कस्बा निवासी हर्षवर्धन सिंह उर्फ ज्ञानू सिंह और बिलगांव (बिसंडा) गांव निवासी अजय सिंह शामिल हैं। पुलिस ने देवलाल निषाद को मुख्य सरगना बताया है।
अवैध शस्त्र निर्माण में पूर्व में भी वह जेल जा चुका है। उसके विरुद्ध बबेरू और मरका थाना में कई केस दर्ज हैं। इस अवसर पर एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ गवेंद्र पाल सिंह गौतम, कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार सिंह, एसआई नरेश कुमार प्रजापति, दुर्विजय सिंह, पवन कुमार समेत कांस्टेबल आदि शामिल रहे।
बबेरू पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया। नौ तमंचा, एक देशी राइफल, 22 कारतूस और 40 खोखा कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दो आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है। इस शस्त्रों को बांदा और आसपास के जनपदों में चार से पांच हजार रुपये में बिक्री भी की जाती थी।
ये भी पढ़े :कुंद्रा ने अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश प्यार में दिया बड़ा धोखा,वीडियो इंटरनेट वायरल
पूरे मामले का गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में खुलासा करते हुए एसपी अभिनंदन, अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्र व सीओ बबेरू राकेश सिंह ने बताया कि बबेरू पुलिस ने नहर पटरी पुलिया तिंदवारी रोड से बउवा उर्फ संदीप सिंह निवासी परसौली को गिरफ्तार किया है। उसने बताया कि वह हरदौली निवासी उदय प्रताप रैदास से तमंचे का निर्माण कराता था।
उसी से वह तमंचे खरीदकर ला रहा था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उदय रैदास के घर में छापामारी की तो उसे मौके से अवैध शस्त्र का निर्माण करते हुए पकड़ा। उसके घर से धौकनी, ड्रिल मशीन, छेनी, नोहाई, हथौड़ा, छोटी-बड़ी आरी, रेती स्प्रिंग, ब्लेड व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तारी टीम में बबेरू प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह, एसआई तुषार श्रीवास्तव, रामकिशोर सिंह आदि शामिल रहे। कोतवाल पंकज ङ्क्षसह ने बताया कि उदय प्रताप के खिलाफ दो मुकदमें और संदीप सिंह के खिलाफ तीन मुकदमेंं दर्ज हैं।
I am editor of Jansathi.in from last 2 years. All the posts are my own views which is written by me.



