mulayam singh : मुलायम सिंह पर पाकिस्तानी महिला का आया दिल ,दोनों ने शादी कर ली
- 222 Views
- admin
- January 24, 2023
- उत्तर प्रदेश न्यूज़ प्रदेश न्यूज़
बेंगलुरु पुलिस ने एक पाकिस्तानी युवती को कथित तौर पर फर्जी पहचान बनाने और अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 19 वर्षीय इकरा जीवानी नाम की युवती पिछले साल नेपाल सीमा की सीमा से होते हुए भारत में दाखिल हुई थी। उसने उत्तर प्रदेश के रहने वाले 25 वर्षीय सुरक्षा गार्ड मुलायम सिंह यादव से शादी की है।
पुलिस के मुताबिक, दोनों एक गेमिंग एप के जरिए मिले थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एप के जरिए दोनों में दोस्ती हुई और प्यार हो गया। बाद में दोनों ने शादी करने का फैसला किया। इसके बाद युवती कुछ महीने पहले नेपाल आ गई, जहां दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद यह जोड़ा भारत-नेपाल सीमा पार कर बिहार पहुंचा।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि इसके बाद यादव और इकरा बेंगलुरु आ गए। यहां दोनों जुन्नासंद्रा में किराए के मकान में रहने लगे और यादव एक सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहा था। यादव ने इकरा जीवानी का नाम बदलकर रावा यादव रख दिया और अपनी पत्नी बताते हुए उसका आधार कार्ड भी बनवाया। बाद में उसने भारतीय पासपोर्ट के लिए भी आवेदन किया।
ये भी पढ़े : प्लेन क्रैश से दो पडोसी देशो में आफरा तफरी बना माहौल
युवती की मूल पहचान का खुलासा तब हुआ, जब इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने इकरा जीवानी का पता लगाया, क्योंकि वह पाकिस्तान में अपने परिवार के सदस्यों से संपर्क करने की कोशिश कर रही थी। इसके बाद आईबी ने राज्य की खुफिया एजेंसी को अलर्ट किया। सूचना के आधार पर बेंगलुरु पुलिस ने कपल के बारे में जानकारी जुटाई और उनके घर पर छापा मारा। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
इकरा जीवानी को बाद में एफआरआरओ (विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय) के अधिकारियों को सौंप दिया गया, बाद में उसे जेल भेज दिया गया और मामले की आगे की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ विदेशी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस ने कहा कि घर के मालिक गोविंदा रेड्डी के खिलाफ भी विदेशी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, क्योंकि उसने पुलिस को अपने घर में अवैध रूप से रह रहे विदेशी के बारे में जानकारी नहीं दी।
- all hindi in news
- Breaking News in Hindi
- desh ki khabar
- Hindi news
- Hindi Samachar
- latest breaking news in hindi
- mulayam singh
- mulayam singh yadav
- mulayam singh yadav wife
- national news in hindi
- news in hindi
- top news in hindi
- up news
- up news hindi
- up news in hindi
- up news live
- up news live today
- up news today
- up news today in hindi
Recent Posts
- Gerçek para oyunlarında güvenilir yatırım ve hızlı çekim 1King casino’da
- En Yeni Oyunlar ve Yuksek Kazanclar Alev’de!
- Black Friday : comment les jeux gratuits en ligne transforment les novices en gagnants
- Youwin en iyi bahis sitesi güncel giriş adresi nerede? Öğren 🔍
- EGT Casino slot Turkiye – sansını EGT Casino slot ile Deneyimle