सलमान खान ने घर वालो के ऊपर निकाला गुस्सा…….
इस वीकएंड के वार में सलमान सबसे ज्यादा अर्चना गौतम के ऊपर गुस्सा होते हुए दिखाई दिए और जमकर लगाई फटकार। सुंबुल और शालीन की शक्ल पर बात करने के लिए सलमान अर्चना पर बुरी तरह भड़क गए और उनकी क्लास लगा दी।बिग बॉस शो में हर दिन घरवालों के बीच लड़ाई अब आम बात हो गई है। इस घर में एक पल में ही गहरे दोस्त भी आपस में लड़ पड़ते हैं। ताजा एपिसोड में यानी वीकएंड के वार में शो के होस्ट सलमान खान एक बार फिर घरवालों की क्लास लगाते नजर आए। इस एपिसोड की शुरुआत में आम जनता घरवालों से सवाल करती दिखी। लोग शालीन और टीना के रिश्ते पर सवाल उठाते नजर आए।
वीकएंड के वार में सलमान सबसे ज्यादा अर्चना गौतम पर नाराज नजर आए और उन्हें जमकर लताड़ लगाई। सुंबुल और शालीन की शक्ल पर बात करने के लिए सलमान अर्चना पर बुरी तरह भड़क गए और कहा कि आपका बहुत हो गया अर्चना..आप अपने आपको समझती क्या हो? इसके बाद अर्चना सलमान को समझाती नजर आईं कि दोबारा अब ऐसा नहीं होगा। इसके बाद सलमान ने उनसे कहा कि आप हवा में बहुत ऊपर उड़ रही हो।हालांकि इसके आगे का एपिसोड और ज्यादा दिलचस्प रहा जब सलमान ने घरवालों को एक नया टास्क दिया। इस नए टास्क में सभी कंटेस्टेंट्स को किसी एक सदस्य का नाम था और बताना था कि क्यों वह उसे घर से निकलना चाहते हैं।
ये भी पढ़े:-चीन में फिर से शुरू हो गया मौत का तांडव……….
इसके बाद उस कंटेस्टेंट की फोटो फुटबॉल पर लगाकर किक करना था। इस टास्क में ज्यादातर लोग शालीन की फोटो फुटबॉल पर लगाकर उन्हें किक दिखे।बता दें कि बीते कई दिनों से अर्चना घरवालों से कुछ न कुछ ऐसी बातें बोल रही थीं जो आपत्तिजनक थीं। हाल ही में उनकी लड़ाई शालीन और सुंबुल से हुई थी जिसमें उन्होंने दोनों को कुछ ज्यादा ही बोल दिया था। हालांकि सलमान खान से डांट पड़ने के बाद अर्चना ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए फिर से ऐसा कुछ भी नहीं करने का वादा किया।
- "Bigg boss 16 live feed
- big boss 16
- bigg boss
- Bigg Boss 16
- bigg boss 16 contestants
- Bigg Boss 16 episode
- bigg boss 16 fight
- bigg boss 16 full episode today
- bigg boss 16 live
- bigg boss 16 live streaming today
- bigg boss 16 new promo
- bigg boss 16 new promo today
- bigg boss 16 promo
- bigg boss 16 promo today
- bigg boss 16 shukravaar ka vaar
- Bigg Boss 16 today episode
- bigg boss 16 today episode promo
- bigg boss 16 update
- Bigg Boss Season 16
- Entertainment News in Hindi
- Television Hindi New
- Television News in Hindi
Recent Posts
- Gerçek para oyunlarında güvenilir yatırım ve hızlı çekim 1King casino’da
- En Yeni Oyunlar ve Yuksek Kazanclar Alev’de!
- Black Friday : comment les jeux gratuits en ligne transforment les novices en gagnants
- Youwin en iyi bahis sitesi güncel giriş adresi nerede? Öğren 🔍
- EGT Casino slot Turkiye – sansını EGT Casino slot ile Deneyimle