बाँदा :- पुलिस के आँख के सामने मारपीट,पुलिस सिर्फ तमाशा देखती रही?
- 223 Views
- admin
- October 25, 2022
- उत्तर प्रदेश न्यूज़ प्रदेश न्यूज़ बाँदा की खबर
बांदा खबर:- पुलिस चौकी से कुछ कदम दूर सवारी भरने को लेकर दो डग्गामार वाहनों के चालक एक दूसरे से भिड़ गए। दोनों वाहनों के चालको ने एक-दूसरे को जमकर पीटा। तमाशा देखने वालो की लगी लम्बी क़तर। लेकिन किसी ने उन्हें अलग करने का प्रयास नहीं किया। पुलिस के आने से पहले दोनों वाहन लेकर भाग निकले।
मामला बांदा-टांडा हाईवे पर कालूकुआं पुलिस चौकी से कुछ दूर तिंदवारी रोड का है। रविवार को दोपहर चालक रजनीश अपने वाहन में महोखर गांव की सवारियां भर रहा था। तभी दूसरे प्राइवेट वाहन का चालक जावेद आया और पहले नंबर होने की बात कहकर उसके वाहन से सवारियां उतारने लगा। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
ये भी पढ़े:-मसहूर फ़िल्म डारेक्टर ने इस दुनिया को कहा अलविदा…..
कुछ देर बाद यह हाथापाई में बदल गई। दोनों ने एक-दूसरे को सड़क पर गिरा-गिराकर मारा। वहां से गुजर रहे राहगीरों की भीड़ लग गई, लेकिन कुछ दूर पर स्थित कालूकुआं चौकी के पुलिस कर्मियों और यातायात कांस्टेबलों को इसकी भनक तक नहीं लगी, लगभग आधा घंटे तक हंगामे के हालात रहे।

वहां खड़े अन्य डग्गामार वाहनों के संचालकों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ। कुछ देर बाद पुलिस भी आ गई। तब तक चालक वाहन लेकर भाग निकले। कालूकुआं चौकी प्रभारी का कहना है कि हंगामा करने वालों को तलाश कर कार्रवाई की जाएगी। कोई भी वाहन चौकी के आसपास खड़े नहीं होने दिए जाएंगे।
Recent Posts
- Gerçek para oyunlarında güvenilir yatırım ve hızlı çekim 1King casino’da
- En Yeni Oyunlar ve Yuksek Kazanclar Alev’de!
- Black Friday : comment les jeux gratuits en ligne transforment les novices en gagnants
- Youwin en iyi bahis sitesi güncel giriş adresi nerede? Öğren 🔍
- EGT Casino slot Turkiye – sansını EGT Casino slot ile Deneyimle