बाँदा खबर :बच्ची के साथ किया हैवानियत,आरोपी फरार ?
- 247 Views
- admin
- October 19, 2022
- उत्तर प्रदेश न्यूज़ प्रदेश न्यूज़ बाँदा की खबर
बांदा में 7 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी फरार है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो में रिपोर्ट दर्जकी है।उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में मासूम से दरिंदगी करने का मामला सामने आया है। चाऊमीन खिलाने के बहाने ले जाकर युवक ने 7 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया। देर रात खून से लथपथ बालिका घर पहुंची तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी फरार है।

शहर मुख्यालय से सटे गांव निवासी पिता ने बताया कि उसकी 7 वर्षीय पुत्री सोमवार शाम घर के बाहर खेल रही थी। करीब 7 बजे पड़ोसी मोहल्ले का युवक उसे बहला -फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। देर रात खून से लथपथ पुत्री के घर आने पर ही परिवार वालो को घटना की जानकारी हुई।
ये भी पढ़े:-डाक्टर की हैवानियत से इंसान बना भेड़िया ?
मासूम ने बताया कि आरोपी युवक उसे चाऊमीन खिलाने के बहाने ले गया था। रात को परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो युवक नहीं मिला। परिजनों ने कोतवाली नगर में नामजद रिपोट लिखवाई। पिता के मुताबिक आरोपी घर आता-जाता था। बालिका उसे चाचा कहती थी।
प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि कृष्णा नगर निवासी राजेश पाल के विरुद्ध दुष्कर्म और पाक्सो की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी फरार है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस दो टीमें लगाई गई हैं। बालिका का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है
Source:Asian News International
- accused absconding
- all hindi in news
- banda crime
- banda crime hindi news
- Banda District
- banda hindi news
- banda ki news
- banda loka khabar
- banda lokal news
- Breaking News in Hindi
- cruelty to the girl
- Hindi news
- Hindi Samachar
- Inspector in charge Shyambabu Shukla
- latest breaking news in hindi
- Latest News in Hindi
- news headlines in hindi
- news in hindi
- police raped the accused
- Rape of 7-year-old innocent in Banda
- today breaking news in hindi
- top news in hindi
Recent Posts
- Gerçek para oyunlarında güvenilir yatırım ve hızlı çekim 1King casino’da
- En Yeni Oyunlar ve Yuksek Kazanclar Alev’de!
- Black Friday : comment les jeux gratuits en ligne transforment les novices en gagnants
- Youwin en iyi bahis sitesi güncel giriş adresi nerede? Öğren 🔍
- EGT Casino slot Turkiye – sansını EGT Casino slot ile Deneyimle