“अखिलेश भैया बाबूजी को बचा लीजिये।“-एक कार्य कर्ता की गुहार | नहीं रहे धरतीपुत्र श्री मुलायम सिंह यादव जी।
- 247 Views
- admin
- October 11, 2022
- उत्तर प्रदेश न्यूज़ देश प्रदेश न्यूज़
मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत के पूर्व रक्षामंत्री थे।जिनका दिनांक 10अक्टूबर 2022 को देहांत हो गया है।वे 82 साल के थेऔर लम्बी बीमारी से जूझ रहे थे।वे अद्भुतव्यक्तिव्य के धनी और राजनीती के धरोहर थे।उनके निधन से राजनीती का एक दौर ख़त्म हो गया है।मेदांता हॉस्पिटल में उनका काफी समय से इलाज चल रहा था जब अंतिम वक्त नजदीक था तो उनके पुत्र एवं समाजवादी पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष अखिलेश यादव जी हॉस्पिटल में थे।नाजुक स्तिथि के दौरान एक समर्थक जोर जोर से रोने लगा और कहने लगा” अखिलेश भैया बाबूजी को बचा लीजिये। “इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया।इससे आप मुलायम सिंह की लोकप्र्यताका अंदाजा लगा सकते है।
उनके पिता उन्हें एक पहलवान बनाना चाहते थे और इसी की कारण वो कुश्ती प्रत्योगिता में भाग लेते थे।अपने राजनीती गुरु चौधरी नत्थू सिंह को मैनपुरी में आयोजित एक कुश्ती प्रतियोगिता में प्रभावित करने के पश्चात उन्हों ने नत्थू सिंह के परम्परागत विधानसभा क्षेत्र जसवन्त नगर से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया।मुलायम सिंह यादव आगरा विश्य विद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर (एम०ए०) और बी०टी०करने के उपरान्त इन्टर कालेज में प्रवक्ता नियुक्त हुएऔर सक्रिय राजनीति में रहते हुए नौकरी से त्याग पत्र दे दिया।
सभी दलों के साथ मधुर सम्बन्ध :-केंद्रीय राजनीति में मुलायम सिंह का प्रवेश 1996 में हुआ, जब काँग्रेस पार्टी को हराकर संयुक्त मोर्चा ने सरकार बनाई।एच. डी. देवेगौडा के नेतृत्व वाली इस सरकार में वह रक्षामंत्री बनाए गए थे, बीजेपी के सिधान्तो के खिलाफ होने के कारण उनका कांग्रेस की तरफ झुकाव मन जाता रहा है।और साथ ही साथ अटल बिहारी वाजपेयी से उनके व्यक्तिगत रिश्ते बेहद मधुर थे।उनका हर दल के साथ मधुर सम्बन्ध थे।

प्रधानमंत्री ने भी जोड़े थे हाथ :-लोकसभा की सुनवाई के दौरान प्रधानमंत्री ने भी उनके वक्तव्य के चलते उनके सामने हाथ जोड़ लिए थे उन्होंने आधिरवाद दिया था की २०१९में फिर से उनकी सरकार बनेगी जो की आगे चलकर हुआ भी ऐसा।
पिछड़ा वर्ग के लिए किये गए कार्य :मुलायम सिंह उत्तर भारत के बड़े समाजवादी औ रकिसान नेता हैं।एक साधारण किसान परिवार में जन्म लेने वाले मुलायम सिंह ने अपना राजनीतिक जीवन उत्तर प्रदेश में विधायक के रूप में शुरू किया।बहुत कम समय में ही मुलायम सिंह का प्रभाव पूरे उत्तर प्रदेश में नज़र आने लगा।मुलायम सिंह ने उत्तर प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग समाज का सामाजिक स्तर को ऊपर करने में महत्वपूर्ण कार्य किया। सामाजिक चेतना के कारण उत्तर प्रदेश की राजनीति में अन्य पिछड़ा वर्गका महत्वपूर्ण स्थान हैं।
ये भी पढ़े:-महिला भारतीय टीम का एशिया कप 2022 में दबदबा?
अन्तर्राष्ट्रीय ताख्याति और पुरस्कार :पूर्व मुख्य मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को 28 मई, 2012 को लंदन में ‘अंतर्राष्ट्रीय जूरी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ़ जूरिस्ट की जारी विज्ञप्ति में हाईकोर्ट ऑफ़ लंदन के सेवा निवृत न्यायाधीश सर गाविन लाइट मैन ने बताया कि श्री यादव का इस पुरस्कार के लिये चयनबारऔर पीठ की प्रगति में बेझिझक योगदान देनाहै।उन्होंने कहा कि श्रीयादव का विधि एवं न्याय क्षेत्र से जुड़े लोगों में भाईचारा पैदा करने में सहयोग दुनिया भर में लाजवाब है।
उनके विवादित किस्से :अपने एक भाषण के दौरान मुलायम सिंह ने बलात्कार की घटना पर कहा कि लड़के गलतियां करते हैं।लोकसभा२००९के चुनाव अभियान में मुलायम सिंह ने कहा कि अंग्रेजी और कम्प्यूटर की शिक्षा समाप्त करने को कहा इस से बेरोजगारी फैलती है।अयोध्या गोली कांड इत्यादि उनके जीवन के विवादित मुद्दे रहे है।
उन पर लिखी गयी पुस्तके :मुलायम सिंह पर कई पुस्तकें लिखी जा चुकी हैं।इनमे पहला नाम “मुलायम सिंह यादव- चिन्तन और विचार” का है जिसे अशोक कुमार शर्मा ने सम्पादित किया था।इसके अतिरिक्त राम सिंह तथा अंशुमान यादव द्वारा लिखी गयी “मुलायम सिंह: एपोलिटिकल बायोग्राफी” अब उनकी प्रमाणिक जीवनी है।
समरणशक्ति :उनकी समरणशक्तिकी ख्यातियहां तक है की कहते है वो किसी भी जन सभा के दौरान उस जगह के ५० से ज्यादा लोगो के नाम लेकर मंच में पुकार सकते थे केवल शक्ल देखकर।
अपने जीवन कल के दौरान किसी पार्टी को खड़ा करके भारत के सबसे बड़े प्रदेश के मुख्यमत्री बनने तक का अद्भुत कार्य उन्होंने सफलता पूर्वक किया था।प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपने जनसभा में उनको स्मरण किया और उनके गुणगान किया।जान साथी मीडिया हाउस भी उनके निधन पर शोक प्रकट करता है।भगवन उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे ऐसी कामना करता है।
जन साथी मीडिया हाउस के साथ जुड़े रहिये और हमे अपना प्यार और सहयोगदेते रहिये हम आपके लिए सत्य एवं बिना किसी का पक्ष लिए आपतक ऐसे ही न्यूज़ लाते रहेंगे।हमारे यूट्यूब और फेसबुक चैनल को भी सब्सक्राइब और फॉलो जरूरकरे धन्यवाद
Source:Asian News International
- Akhilesh
- akhilesh yadav
- all hindi in news
- Breaking News in Hindi
- Hindi news
- Hindi Samachar
- latest breaking news in hindi
- Latest News in Hindi
- news headlines in hindi
- news in hindi
- passed away of Mulayam Singh Yadav
- Shri Mulayam Singh Yadav
- today breaking news in hindi
- top news in hindi
- अखिलेश
- अखिलेश यादव
- मुलायम सिंह यादव का देहांत
- श्री मुलायम सिंह यादव
Recent Posts
- Gerçek para oyunlarında güvenilir yatırım ve hızlı çekim 1King casino’da
- En Yeni Oyunlar ve Yuksek Kazanclar Alev’de!
- Black Friday : comment les jeux gratuits en ligne transforment les novices en gagnants
- Youwin en iyi bahis sitesi güncel giriş adresi nerede? Öğren 🔍
- EGT Casino slot Turkiye – sansını EGT Casino slot ile Deneyimle
