भारत सरकार ने लगाया बैन यहां कोई नहीं जा सकता है। क्या आप जानते है इस जगह का नाम ?
हम 21 वी सदी में रह रहे है| इस सदी में साइंस ने इतनी तरक्की कर ली है की अब भूत , प्रेत , आत्मा जैसे
अप्रमाणित कहानियो में विश्वास नहीं होता | पर क्या सइंस इन सब को पूरी तरीके से नकारता है ? साइंस भूत,
प्रेत,आत्मा में विश्वास नहीं करता ये तो सुच है परन्तु साइंस इस बात को भी नहीं नकारता है की पृथ्वी में कुछ
विशेष प्रकार की ऊर्जा मौजूद है जिसके बारे में उसे पूरी जानकारी नहीं है | पृथ्वी में ऐसी बहुत से स्थान है जहाँ
कुछ ऐसी घटनाये हुई है जिसने साइंस को भी सोचने में मजबूर कर दिया की यहाँ कुछ तो है , परन्तु साइंस उस
घटना के पीछा का रहस्य अभी तक नहीं जान पाया है | ऐसे ही एक स्थान ने भारत को दुनिया में प्रसिद्ध कर
दिया है और यह स्थान भारत का सबसे डरावना स्थान बन गया | हम बात कर रहे है भानगढ़ के किला की |
भानगढ़, राजस्थान के अलवर जिले में सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान के एक छोर पर स्थित है। भानगढ़ में एक किला है
जिससे भानगढ़ का किला कहते है परन्तु यह किला “भुतहा किला ” के नाम से विश्व विख्यात है | भानगढ़ के किले
को भारत का सबसे भूतिया किला भी कहते है ,इसलिए सरकर के पुरातत्व विभाग ने इस किले में बोर्ड लगा
रखा है की “इस किले में सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय के पहले ढहरना सख्त मना है “|

भानगढ़ के किले को राजा भगवंत दास ने सन १५८३ में बनवाया था | भगवंत दास के छोटे बेटे और मुगल
शहंशाह अकबर के नवरत्नों में शामिल मानसिंह के भाई माधो सिंह ने बाद में इसे अपनी निवास स्थान बना लिया
था | माधो सिंह के वंशजो को हराकर महाराजा सवाई जय सिंह जी ने भानगढ़ किले में अपना अधिकार जमाया |
भानगढ़ का किला चार दीवारी से घिरा एक विशाल किला था| अपने बनावट और पहाड़ियों के बीच होने के
कारण ये किला अत्यंत सूंदर था | वर्षा ऋतू में यहाँ चारो तरफ हरयाली ही हरयाली होती थी जो इसकी सुंदरता
में चार चाँद लगा देता थी | परन्तु यह किला आज बहुत ही वीरान और बंज़र हो चूका है | यहाँ लोग दिन में तो
भ्रमड़ करते है परन्तु रात में रुकने से डरते है | लोगो का कहना है की रात में यह से बहुत अजीब अजीब सी
आवाजे आती है जैसे पायलो के घुंघरुओं की आवाजे , लोगो की चिल्लाने की आवाजे जैसे कोई उन्हें मार रहा है ,
परन्तु यहाँ कोई नही मिलता था | लोगो का कहना है की यहाँ श्रापित आत्माये रहती है | जो भी इंसान यहाँ रात
में गया आज तक लौट के वापस नहीं आया है | शाम होते ही वहाँ मौजूद लोगो की दिलो की धकड़ने बहुत तेज हो
जाती है जससे वहां से लोग भाग आते है | इन सब बातो ने लोगो के दिलो में इतना भय बना दिया है की अब
भानगढ़ के किले में लोग भूल से भी रात को नहीं जाते है |
भानगढ़ के किले का खंडहर में बदलने और वहां भूतो के वास होने के पीछे एक कहानी प्रचलित है | कहानी के
अनुसार , भानगढ़ की राजकुमारी रत्नावती अत्यंत सूंदर थी | उनकी सुंदरता के चर्चे दूर- दूर तक फैले थे| उसी
नगर में एक तांत्रिक रहता था जिसका नाम था सिंधिया | सिंधिया , राजकुमारी की सुंदरता के प्रति इतना
आकर्षित था की वह राजकुमारी को पाना चाहता था | परन्तु वह उसे पा नहीं सकता था |

एक बार उसे पता चला की राजकुमारी का स्वयंवर होने वाला है जिसकी तयारी बहुत धूम धाम से चल रही है ,
उससे यह बर्दास्त नहीं हुआ | तांत्रिक होने के कारण उसे काले जादू का भी ज्ञान था | उसी समय राजकुमारी की
दासी राजकुमारी के श्रृंगार के लिए बाजार में तेल लेने आई थी | तांत्रिक ने मौका पाकर उस तेल में काला जादू
कर दिया जिससे राजकुमारी उसके ऊपर मोहित हो जाये और उसके पास चली आये | दासी जैसे ही वह तेल
राजकुमारी के पास ले गयी , राजकुमारी के हाथ से गलती से वह तेल एक पत्थर के ऊपर गिर गया | काला जादू
की वजह से वह पत्थर लुढ़कते हुए तांत्रिक के पास जाने लगा | राजकुमारी की जगह पत्थर को अपने पास आता
देख तांत्रिक सब समझ गया और अपनी जान बचाने के लिए भागने लगा | परन्तु पत्थर ने उससे कुचल दिया
जिससे तांत्रिक मरने की हालत में आ गया | मरते -मरते तांत्रिक ने उस नगरी व राजकुमारी का नाश होने का
श्राप दे दिया जिससे यह नगर ध्वस्त हो गया। जो भी लोग वहां मरे थे भूत बनकर टहलने लगे |
भानगढ़ के किले के डरावने होने के पीछे यही कहानी है जो वहां के लोगो के बीच प्रचलित है | क्युकि यह कहानी
एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक सुनाई गयी है यही वजह इसका कोई प्रमाण नहीं , इसलिए हमारा चैनल भी इसको
प्रमाणित नहीं करता |
प्रिये पाठको आपको यह जानकारी कैसी लगी हमे कमेंट करके अवस्य बताये और ऐसी ही रोचक जानकारी के
लिए जुड़े रहिये हमारे चैनल JAN SATHI MEDIA HOUSE के साथ |
धन्यवाद
india’s horror place,most horror place of india, भारत की सबसे डरावनी जगह, भानगढ़ का किला
Recent Posts
- Gerçek para oyunlarında güvenilir yatırım ve hızlı çekim 1King casino’da
- En Yeni Oyunlar ve Yuksek Kazanclar Alev’de!
- Black Friday : comment les jeux gratuits en ligne transforment les novices en gagnants
- Youwin en iyi bahis sitesi güncel giriş adresi nerede? Öğren 🔍
- EGT Casino slot Turkiye – sansını EGT Casino slot ile Deneyimle