बीजेपी कि तरफ से राष्ट्रपति के लिए द्रौपदी मुर्मू को मैदान में लाया गया है
- 372 Views
- admin
- June 21, 2022
- चुनाव देश लेटेस्ट न्यूज़
बीजेपी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार घोषित किया है राष्ट्रपति चुनाव के लिए बीजेपी की तरफ से अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया गया है. पार्टी ने द्रौपदी मुर्मू को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है. राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए ने उम्मीदवार का एलान कर दिया है। भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में द्रौपदी मुर्मू के नाम पर सहमति बनी। ओडिशा की रहने वाली द्रौपदी मुर्मू इससे पहले झारखंड की पहली महिला आदिवासी राज्यपाल भी रह चुकी हैं। उनकी उम्र 64 साल है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुर्मू के नाम का एलान करते हुए कहा कि इस बार पार्टी नेताओं के बीच राष्ट्रपति पद केe उम्मीदवार के लिए 20 नामों पर चर्चा हुई। इसमें तय हुआ कि इस बार चुनाव के लिए पूर्वी भारत से कोई, महिला और आदिवासी होना चाहिए।
आज शाम को ही भाजपा मुख्यालय में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शिरकत की। इस बैठक में राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार के नाम पर मंथन किया गया। पार्टी मुख्यालय में हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित संसदीय बोर्ड के अन्य सदस्य शामिल हुए हैं।
श्रद्धा कपूर के साथ स्त्री 2में बड़े दिग्गज अभिनेता की हुई इंट्री …..
भाजपा संसदीय बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक से पहले गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि एम वेंकैया नायडू को राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा उम्मीदवार बनाने के बारे में विचार कर रहाी है। नायडू के साथ शाह, सिंह और नड्डा की मुलाकात इसलिए अहम हो जाती है क्योंकि आज ही भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक होने वाली है।
गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्षी दलों ने संयुक्त उम्मीदवार के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के नाम की घोषणा की है। वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। अगले राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए 18 जुलाई को मतदान किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। 29 जून नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है
- 29 June last date for filing nominations
- 29 जून नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि
- all hindi in news
- BJP
- BJP President JP Nadda
- Chief Minister Shivraj Singh Chouhan
- Draupadi Murmu
- Hindi news
- Hindi Samachar
- news in hindi
- Odisha
- presently
- President
- President Ram Nath Kovind's term ends on July 24
- Presidential candidate Draupadi Murmu
- Presidential elections
- Prime Minister Narendra Modi
- Vice President M Venkaiah Naidu
- उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू
- ओडिशा
- द्रौपदी मुर्मू
- न राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- बीजेपी
- भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
- राष्ट्रपति
- राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू
- राष्ट्रपति चुनाव
- वर्तमा
Recent Posts
- Gerçek para oyunlarında güvenilir yatırım ve hızlı çekim 1King casino’da
- En Yeni Oyunlar ve Yuksek Kazanclar Alev’de!
- Black Friday : comment les jeux gratuits en ligne transforment les novices en gagnants
- Youwin en iyi bahis sitesi güncel giriş adresi nerede? Öğren 🔍
- EGT Casino slot Turkiye – sansını EGT Casino slot ile Deneyimle